खोज

बुर्किना फासो का सैनिक  बुर्किना फासो का सैनिक  

बुर्किना फासो: सशस्त्र हमलावरों ने 50 नागरिकों को मार डाला

चरमपंथी इस्लामी समूहों की हिंसक गतिविधियों से तबाह हुए देश बुर्किना फासो के पूर्व में सशस्त्र हमलावरों ने दर्जनों नागरिकों को मार डाला।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बुर्किना फासो, शनिवार 28 मई 2022 (वाटिकन न्यूज) : बुर्किना फासो के मदजोरी क्षेत्र के गवर्नर के आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार को सशस्त्र हमलावरों के हमले के दौरान कम से कम 50 नागरिक मारे गए।

समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि जब हमला हुआ तब नागरिक बेनिन और टोगो के साथ सीमाओं के करीब, पामा कम्यून वाहन में यात्रा कर रहे थे।

यह स्पष्ट नहीं है कि 25 मई के हमले के पीछे कौन था, हालांकि हाल के वर्षों में हिंसक चरमपंथी धार्मिक समूहों द्वारा देश के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया गया है।

साहेल क्षेत्र में असुरक्षा

2015 के बाद से, बुर्किना फासो अल कायदा और तथाकथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े इस्लामी आतंकवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की चुनौती का सामना कर रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र के देश पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में व्यापक विद्रोह का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के बावजूद, पिछले एक दशक में हिंसा का विस्तार हुआ है और हिंसा तेज हुई है, जिसके परिणामस्वरूप सालाना हजारों नागरिकों की मौत हुई है और लोगों का व्यापक विस्थापन हुआ है।

हिंसा अब टोगो जैसे तटीय पश्चिमी अफ्रीकी देशों में फैलने लगी है। इस महीने की शुरुआत में, टोगो में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा किए गए पहले घातक हमले में आठ सैनिक मारे गए थे और 13 अन्य घायल हो गए थे।

बुधवार का हमला भी इसी महीने मड़जोरी में दो अन्य हमलों के बाद हुआ है। पहला हमला 14 मई को हुआ जिसमें 17 नागरिक मारे गये  और 19 मई को हुए दूसरे हमले में 11 सैनिक मारे गये और कई घायल हुए थे।

देश में गहराते सुरक्षा संकट के बीच जनवरी में तख्तापलट में सैन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर को अपदस्थ करने के बाद बुर्किना फासो ने हाल ही में सत्ता परिवर्तन किया। लेफ्टिनेंट-कर्नल पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सुरक्षा में सुधार करने की कसम खाई है, लेकिन हिंसा अभी भी बना हुआ है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 May 2022, 15:35