खोज

रूसी आक्रमण में यूक्रेन का एक ध्वस्त घर रूसी आक्रमण में यूक्रेन का एक ध्वस्त घर 

यूक्रेन के पूर्व में रूसी सेना के कारण भाग रहे हजारों लोग

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिक जब डोनबास क्षेत्र में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है, वहाँ से हजारों लोग भाग रहे हैं। यह खबर कथित रूसी अत्याचारों के बारे में बढ़ते वैश्विक आक्रोश के बीच आया है, यद्यपि मोस्को ने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने से इंकार किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी हमलों के बीच दक्षिणपूर्वी डोनबास क्षेत्र के लोगों को  छोड़ने के लिए कहा है। उस क्षेत्र में रहनेवाले लोगों का कहना है कि वे लगातार भय में जी रहे हैं। बोगोरोदेकने शहर के निवासी अर्तुर नजारोव ने कहा, "इस समय सभी उत्तेजित हैं। हरेक व्यक्ति सोच रहा है कि कुछ होनेवाला है लेकिन वे नहीं जानते कि क्या उम्मीद की जाए।"

फूटेज में दिखाई दे रहा है कि स्वीयातोहरस्क गाँव में मठ की छत पहले ही संदिग्ध रूसी गोलाबारी द्वारा क्षतिग्रस्त हो चुका है। रूसी सैनिक उत्तर की ओर से प्रांत की ओर बढ़ रहे हैं। वे पूर्वी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए राजधानी कीएव के आसपास के क्षेत्रों को छोड़ चुके हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने सैंकड़ों नागरिकों को मारने के बाद उन्हें छोड़ा है जिनमें कीएव के निकट बूचा शहर भी शामिल है।  

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक भाषण में कथित रूसी अत्याचारों को सूचीबद्ध किया। जेलेंस्की ने कहा, "एक भी ऐसा अपराध नहीं था जो वे नहीं किये हों। रूसी सैनिकों ने हमारे देश की सेवा करनेवाले हरेक व्यक्ति को खोजा और जानबूझकर मार डाला है। उन्होंने महिलाओं की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या की। उन्होंने पूरे परिवार को मार डाला, वयस्क और बच्चों की भी हत्या की तथा शवों को जलाने की कोशिश की।"

रूस निष्कासित

अपने देश में मोस्को के कथित अत्याचारों को रेखांकित करने के बाद जेलेंस्की ने दुनिया से अपील की है कि वह रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति से निष्कासित करे।

रूस ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है, क्रेमलिन ने हत्याओं के बारे में फुटेज को यूक्रेनी प्रचार या फर्जी कहा है।

हालांकि नाटो सैन्य गठबंधन के विदेशमंत्री दो दिनों की सभा में भाग ले रहे हैं जहाँ बात हो रही है कि युद्ध अपराधों के बीच यूक्रेन को किस तरह बेहतर समर्थन दी जा सके।

अमरीका एवं यूरोपीय संघ का कहना है कि वे रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करेंगे।

अमरीका रूसी बैंकों के खिलाफ और प्रतिबंधों की घोषणा करने के साथ-साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो वयस्क बेटियों पर लक्षित प्रतिबंधों को लागू करेगा।

यूरोपीय आयोग रूसी आक्रमण जिससे लाखों लोग विस्थापित हुए उसे रोकने के लिए प्रतिबंधों के व्यापक पांचवें पैकेज के हिस्से के रूप में कोयले के निर्यात पर प्रतिबंध चाहता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 अप्रैल 2022, 16:05