खोज

नाईजीरिया के सुरक्षाकर्मी नाईजीरिया के सुरक्षाकर्मी 

नाईजीरिया ˸ सशस्त्र डाकूओं ने नाईजीरिया में दर्जनों लोगों को मार डाला

नाइजीरिया के पठारी राज्य के चार ग्रामीण गांवों पर रविवार को हथियारबंद बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए, दर्जनों घायल हो गए और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

नाईजीरिया, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (रेई) ˸ स्थानीय लोगों ने खुलासा किया है कि रविवार को चार दूरदराज गांवों में छापे के बाद कनम स्थानीय सरकारी क्षेत्र में 50 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।

समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि 10 अप्रेल को दर्जनों बंदुकधारी मोटर साईकिल से कुकुवा, ज्ञानबाहू, डुंगुर और केराम गाँवों पर हमला किया। हमलावर मवेशियों को भी ले गये और 100 से अधिक घरों को जला दिया।  

हमले पर टिप्पणी करते हुए राज्य पुलिस अधिकारियों के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस को हमले की सूचना मिल चुकी है और अधिकारियों ने क्षेत्र का मसौदा तैयार किया है।

इस बीच, समुदाय के नेताओं ने सरकार से मांग कि है कि वह नागरिकों की रक्षा करने की अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी को पूरा करे।

रविवार के हमलों के पीड़ितों के लिए ग्रामीण समुदायों में आंसू और सदमे के बीच सामूहिक अंत्येष्टि का आयोजन किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र में कई महीनों में सबसे खराब है। लोगों ने बतलाया कि घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

उत्तरी नाईजीरिया में असुरक्षा

पिछले कुछ सालों में, नाईजीरिया, खासकर, उत्तरी प्रांत में असुरक्षा ने धार्मिक चरमपंथी दलों जैसे बोको हराम को भड़काया है। गांवों पर छापेमारी, फिरौती के लिए अपहरण और नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार सशस्त्र डाकुओं ने सुरक्षा चुनौतियों को और अधिक जटिल बना दिया है।

दूसरा हमला अप्रेल के शुरू में कडूना के सैनिक अड्डे पर हुआ था जिसमें बंदुकधारी लोगों ने 15 सैनिकों को मार डाला था और दर्जनों लोग घायल हो गये थे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रहे सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद देश में हमलों का सिलसिला जारी है, खासकर, असुरक्षित ग्रामीण समुदायों में।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 April 2022, 17:48