खोज

यूक्रेन के कीव शहर के मेट्रो स्टेशन पर यूक्रेनी नागरिक यूक्रेन के कीव शहर के मेट्रो स्टेशन पर यूक्रेनी नागरिक 

यूक्रेनः सेव द चिल्ड्रन 400,000 बच्चे सुरक्षा की तलाश में

सेव द चिल्ड्रन नामक बाल कल्याण संस्था ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के चलते भागने के लिए मजबूर लोगों की संख्या दस लाख तक पहुंचने के बाद पूर्वी यूरोप के संकट क्षेत्र में कम से कम 04 लाख बच्चों को कहीं और सुरक्षा की तलाश करने तथा भूख, बीमारी, तस्करी और दुर्व्यवहार के जोख़िम का सामना करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

यूक्रेन, शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): सेव द चिल्ड्रन नामक बाल कल्याण संस्था ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के चलते भागने के लिए मजबूर लोगों की संख्या दस लाख तक पहुंचने के बाद पूर्वी यूरोप के संकट क्षेत्र में कम से कम 04 लाख बच्चों को कहीं और सुरक्षा की तलाश करने तथा भूख, बीमारी, तस्करी और दुर्व्यवहार के जोख़िम का सामना करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

शरणार्थियों में 40 प्रतिशत बच्चे

विगत सौ वर्षों से अधिक समय से बच्चों और, विशेष रूप से, किशोरियों एवं किशोरों को जोखिम से बचाने और उन्हें भविष्य की गारंटी देने के लिए संघर्षरत सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, अपने आप को बचाने के लिए लाखों शरणार्थी रोमानिया, पोलैंड, मोल्दोवा, हंगरी, स्लोवाकिया और लिथुआनिया पहुंचे हैं। इनमें कम से कम 40% बच्चे शामिल हैं, जिनके पास चंद कपड़ों के सिवा और कुछ नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेन छोड़ने के लिए दस लाख लोग पहले ही सीमा पार कर चुके हैं, इस संख्या में आंतरिक रूप से विस्थापित लोग शामिल नहीं हैं जो अभी भी देश में हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 March 2022, 12:04