खोज

सीरिया के प्रवासी सीरिया के प्रवासी 

यूनिसेफ/सीरिया: नए साल में दो बच्चों की मौत और पांच घायल

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए यूनिसेफ के अंतरिम क्षेत्रीय निदेशक कंबौ फोफाना ने बताया कि नए साल की शुरुआत से अब तक दो बच्चों की मौत और पांच घायल हुए है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

सीरिया, बुधवार 5 जनवरी 2022 (रेई): " जब से नया साल शुरू हुआ, केवल पिछले चार दिनों में हिंसा के बढ़ने के कारण, उत्तर-पश्चिमी सीरिया में दो बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पिछले साल, उत्तर-पश्चिम में, 70% से अधिक सीरिया में बच्चों के खिलाफ गंभीर उल्लंघन दर्ज किए गए।” उक्त बात मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए यूनिसेफ के अंतरिम क्षेत्रीय निदेशक कंबौ फोफाना ने अपने बयान में कहा।

इस हफ्ते, उत्तर-पश्चिम में इदलिब के बाहर, अरशानी गांव में यूनिसेफ समर्थित एक जल स्टेशन पर हमला किया गया था। हमले के कारण आंतरिक रूप से विस्थापित 241,000 से अधिक लोगों के लिए पानी की आपूर्ति में कटौती करके स्टेशन की सेवा को रोक दिया गया।

निदेशक कंबौ ने कहा कि बच्चों और उन्हें समर्पित सेवाओं पर कभी हमला नहीं करना चाहिए। यह सीरिया के बच्चों के खिलाफ युद्ध के 11वां क्रूर वर्ष है।

सीरिया में मार्च 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से ही वहाँ अभूतपूर्व और अकल्पनीय तबाही और बर्बादी हुई है। साथ ही भारी संख्या में लोग बेघर भी हुए हैं। 50 लाख से ज़्यादा सीरियाई लोगों को देश छोड़कर भी भागना पड़ा है। एक करोड़ 30 लाख से ज़्यादा लोगों को जीवित रहने के लिए सहायता की ज़रूरत है। सीरियाई संघर्ष और युद्ध ने सीरियाई लोगों के लिए असीमित तकलीफ़ों और तबाही के हालात बना दिए जिनसे पुरुष, महिलाएँ और बच्चे कोई अछूते नहीं बच सके। ऐसा कब तक चल सकता है?

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 January 2022, 15:54