खोज

संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का प्रयास में होंडुरास से यात्रा करने  वाला एक प्रवासी कारवां संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का प्रयास में होंडुरास से यात्रा करने वाला एक प्रवासी कारवां 

ग्वाटेमाला अधिकारियों ने अमेरिका जाने वाले प्रवासी कारवां को रोका

ग्वाटेमाला से होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का प्रयास में होंडुरास से यात्रा करने वाले एक प्रवासी कारवां को ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने आगे जाने से रोक दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ग्वाटेमाला, सोमवार 17 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) :  प्रवासी कारवां ने शनिवार को होंडुरन शहर सान पेड्रो सुला से अपनी यात्रा शुरू की। उनका मकसद अधिक से अधिक लोगों को जमा करना और बड़ी संख्या में पड़ोसी देश ग्वाटेमाला तक पहुंचना था। वहाँ से मेक्सिको को पार करते हुए, उत्तर की ओर दूर के राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका तक लंबी और खतरनाक यात्रा करने का प्रयास करना था।

हालांकि, वे केवल ग्वाटेमाला पहुंचे थे, जहां उन्हें सैकड़ों सैनिकों, दंगा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। ग्वाटेमाला अधिकारी उन्हें अपने मूल देशों में वापस भेजने पर आमादा हैं।

ग्वाटेमाला प्रवासन संस्थान के साथ तनावपूर्ण बातचीत के बाद प्रवासी अब एक कठिन परिस्थिति में हैं। उनके पास दो विकल्प है। यदि उनके पास उचित पहचान पत्र है और एक कोविड परीक्षण पास कर लिया है तो वे रह सकते हैं,अन्यथा उन्हें अपना घर लौटना है। उनके छत्तीस साथियों को पहले ही वापस भेजा जा चुका है।

ग्वाटेमाला के अधिकारी इस बात पर जोर देते हैं कि यह सीमाओं की अखंडता और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए है।

 संयुक्त राज्य अमेरिका सीमा सुरक्षा बल ने पिछले वर्ष 1.6 मिलियन से अधिक अनिर्दिष्ट प्रवासियों को हिरासत में लिया है। मेक्सिको के गतिरोध केंद्रों में कई और फंसे हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको ने सहमति व्यक्त की है कि वे मामलों का समाधान होने तक वहां रह सकते हैं। गतिरोध केंद्रों में लोगों की देखभाल करना मेक्सिको के लिए भारी पड़ रहा है, अतः मेक्सिको अमेरिकी संसाधनों का अनुरोध कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन घरेलू रोजगार सृजित करने के लिए ग्वाटेमाला, होंडुरास और एल सल्वाडोर के लिए सात अरब डॉलर के सहायता पैकेज पर विचार कर रहा है। सवाल यह है कि क्या यह पलायन को रोकने के लिए पर्याप्त साबित होगा, या आर्थिक और साथ ही कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को और खराब करेगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 January 2022, 15:45