खोज

2021.10.02 पलियानो जेल में दाले रेसीनेला 2021.10.02 पलियानो जेल में दाले रेसीनेला  कहानी

संपार्श्विक क्षति

वॉल स्ट्रीट के पूर्व वित्त वकील दाले रेसीनेला, अपनी पत्नी सुसन के साथ फ्लोरिडा में मौत की सजा प्राप्त कैदियों की सहायता करते हैं। उन्होंने तल्हासी में एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ बेघर लोगों की सहायता के अपने अनुभव को साझा किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

फ्लोरिडा, सोमवार 24 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : संयुक्त राज्य अमेरिका में मौत की सजा के करीब से 25 वर्षों की यात्रा करने की दौरान, मैंने लगातार सरकारी हत्याओं में निर्दोष तृतीय पक्षों को हुए नुकसान को देखा है। केवल हाल ही में विद्वानों और आपराधिक न्याय पेशेवरों ने इस घटना का व्यापक अध्ययन शुरू किया है।

6 जून, 2021 को दक्षिण कैरोलिना के राज्यव्यापी समाचार पत्र में प्रकाशित एक ऑप-एड में, फ्लोरिडा की फांसी जेल के पूर्व वार्डन रॉन मैकएंड्रू ने दक्षिण कैरोलिना के राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों से उस राज्य की फांसी को पुनर्जीवित करने की अपनी योजना को रद्द करने का अनुरोध किया। कारण? फांसी की वजह से अधिकारियों और कर्मचारियों को नुकसान होता है जो वहाँ मौजूद रहते हैं और अनावश्यक राज्य हत्याएं करते हैं। [i] मैकएंड्रू ने अपने कार्यकाल के दौरान फ्लोरिडा के फांसी की निगरानी में बुरे सपने और अभिघातजन्य तनाव विकार(पीटीएसडी) का अनुभव किया है। आज भी, लगभग कोई भी इस बात पर चर्चा नहीं करता है कि राज्य की अनावश्यक हत्या से प्रेरितिक सलाहकारों और परामर्शदाताओं को क्या नुकसान हुआ है। मृत्यु-समर्थक राजनेताओं के लिए इस तरह की मानवीय क्षति अर्थहीन बकवास है। आमतौर पर उनकी प्रतिक्रिया एक व्यंग्यात्मक होती है। वे कहते हैं, "यदि यह आपको परेशान करती है, तो आप दूसरी नौकरी करें।" दूसरे शब्दों में, किसी और को राजनीति से प्रेरित राज्य हत्या के आघात से निपटने दें।

2016 तक - फ्लोरिडा की फांसी जेल में एक प्रेरितिक सलाहकारों के रूप में 18 वर्षों के बाद - यह स्पष्ट है कि अब इस काम से मुझे जल्द ही छुट्टी लेनी चाहिए। मैं 30 से अधिक बार फांसी पर मरते लोगों को देखा है और 2006 के क्रिसमस से दो सप्ताह से भी कम समय में फ्लोरिडा के कुख्यात खराब घातक इंजेक्शन द्वारा 15 को मौत दी गई। फ़्लोरिडा के धर्माध्यक्षों ने मेरे स्थान पर वेतन और लाभ के साथ एक व्यक्ति का चयन किया।

चयनित व्यक्ति एक उल्लेखनीय उम्मीदवार है। डीकन जेसन में उनकी विशिष्टता, उनकी सहजता, उनकी तीव्रता, उनके जीवन का स्वाद, एक कला है। चाहे वह अपने वयस्क बेटों के साथ सीप और बीयर पी रहा हो या पत्नी लिंडा के साथ घर की चिमनी को फिर से तैयार करने की दास्तां सुना रहा हो, जेसन से बेहतर कहानियां कोई नहीं बता सकता, और वह हमेशा सभी को हंसाने का तरीका ढूंढता रहता है - यहां तक कि हंसने के लिए भी।

वह एक थोक विक्रेता है। जब मैं पहली बार उनसे मिला, तो वह वाणिज्यिक उत्पादों को बेचने की तैयारी कर रहा था।

लगभग 30 साल पहले, जेसन अनिच्छा से जॉर्जिया की एक जेल में एक बाइबिल अध्ययन में मदद करने के लिए तैयार हो गया। वह जेल के अंदर जाने के लिए बहुत उत्सुक नहीं था, लेकिन जब वह जेल से बाहर निकला, तो जेल के पुरुषों और महिलाओं के लिए येसु मसीह की आशा और खुशखबरी लाने के नए मिशन से संक्रमित हो गया।

जब मैं 2010 में उनसे मिला, तो जेसन क्रिश्चियन हीलिंग मिनिस्ट्रीज़ में मेरे पार्टटाइम कार्यालय में मेरे साथ उपयाजकीय कार्यक्रम के लिए अपने प्रेरितिक प्रोजेक्ट पर चर्चा करने आया। हम जेल में कैदी के परिवारों के लिए एक कार्यक्रम तैयार की। जेसन उस कार्यक्रम को कोड़ी सेंटर में मंदारिन जैक्सनविले स्थित अपनी पल्ली संत जोसेफ में चलाता है।

 स्थायी उपयाजक बनने के बाद, मैं जेसन के साथ जेल में उसकी पहली यूखारिस्तीय सेवा समारोह में भाग लिया। यह नॉर्थ फ्लोरिडा रिसेप्शन सेंटर, लेक बटलर, फ़्लोरिडा की एक बड़ी जेल में मनाया जाता है। अपनी प्रेरितिक सेवा के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था और ये कैदी उससे प्यार करते करते थे।उसके बाद डीकन जेसन मृत्युदंड और एकान्त कारावास में प्रेरितिक सेवा के लिए हमारे स्वयंसेवी समूह में शामिल हुए।

उस समय, तल्हासी से एक सेमिनारियन भी मृत्युदंड और एकान्त कारावास के लिए प्रेरितिक सेवा में शामिल होना चाहते थे। वे सेमिनारियन अब फादर डस्टिन हैं। पूरी गर्मी डीकन जेसन, सेमिनारियन डस्टिन और मैंने मैकक्लेनी में मृत्युदंड और एकान्त कारावास में प्रेरितिक सेवा दी।

मैकक्लेनी और रायफोर्ड में महिला अधिकारी और सहायता कर्मी डीकन जेसन की बातों से बहुत प्रभावित होते थे। डीकन जेसन मैग्नम पीआई - टॉम सेलेक से मिलते जुलते थे, इसलिए उन्होंने उसे डीकन जेसन मैग्नम पीआई कहना शुरु किया।

एक सुबह डीकन जेसन, सेमिनारियन डस्टिन और मैं मैकक्लेनी के छठे स्ट्रीट रेस्तरां में नाश्ता कर रहे थे। एक छोटी वेट्रेस हमारी टेबल के पास आयी और स्पष्ट रूप से डीकन जेसन कहा, "क्या आप जानते हैं कि आप टॉम सेलेक की तरह दिखते हैं?"

जेसन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "ठीक है, यह बिल्कुल सही नहीं है,", "वास्तव में, टॉम सेलेक मेरे जैसा दिखता है!"

हाईवे 121 पर डॉलर जनरल डिस्काउंट स्टोर के कर्मचारी, जहां जेसन हर सुबह मैकक्लेनी से मौत की सजा पाने वाली जेलों के रास्ते में "स्मूथ सिगार" खरीदने के लिए रुकता है, उसका एक और नाम है - मिस्टर स्मूथ।

जेसन एक ड्रमर भी है - न केवल एक गतिविधि के रूप में, बल्कि अपने अस्तित्व में भी। उसके दोस्त मुझे बताते हैं कि जेसन के लिए सही नाम तालवादक है। जेसन हमेशा वही होता है जो वह है - चाहे वह जेलों के अंदर हो या बाहर। उसके व्यक्तित्व में कोई फर्क नहीं पड़ता। आप जो देखते हैं वही वह है।

एक बार, हम जेल के गलियारे के विपरीत छोर से काम शुरू किया। लगभग 15 सेल (कमरे) हैं, सभी एक तरफ हैं। हम हमेशा जेल में सेल-फ्रंट पर ऑडियो और विजुअल सर्विलांस में रहते हैं - कंट्रोल रूम से हमेशा कोई न कोई देखने और सुनने वाला होता है।

उस विशेष दिन, एक हवलदार गलियारे पर आता है और मुझे क्वार्टरडेक पर ले जाता है जहां नियंत्रण कक्ष है।

"वह आपसे बात करना चाहती है," हवलदार ने मुझे उस अधिकारी की ओर इशारा किया जो नियंत्रण कक्ष के अंदर मॉनिटर पर थी।

मैं विंग कंट्रोल रूम में प्रवेश करते ही उनहें अभिवादन कर कहा, "हाँ, महोदया, मैं आपकी कैसे मदद कर सकता हूँ?"

"वह क्या कर रहा है?" वह स्क्रीन की ओर इशारा करते हुए पूछती है, जहां जेसन एक कैदी से बात कर रहा है और कैदी के सेल दरवाजे की सलाखों पर अपनी उंगलियों को तालबद्ध रूप से टैप कर रहा है।

"वह ढोल बजा रहा है, मैडम। वह हमेशा अपनी उंगलियों से ढोल बजाता है।”

सार्जेंट कहता है, "लेकिन कोई संगीत नहीं चल रहा है!" "अगर कोई संगीत नहीं चल रहा है तो वह कैसे ढोल बजा सकता है?"

मैंने कहा, "वह अपने साथ संगीत लाता है," "संगीत हमेशा उसके अंदर बजता रहता है।"

डीकन जेसन रॉय एक पहेली हैं जिसे हम सभी जानते हैं और प्यार करते हैं।

अमेरिका में एक एएमई उपदेशक, जीए ने एकबार कहा था, "एक दिन, हम में से प्रत्येक मरने वाला है। प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद सभी लोग हॉल में बैठने जा रहे हैं और तले हुए चिकन और आलू के सलाद खाते हुए इस बारे में बात करेंगे कि आपने अपने जीवन में क्या किया।

तो आइए हम डीकन जेसन के जीवन के अंतिम पांच दिनों को देखें और देखें कि उन्होंने क्या किया।

वह हमेशा की तरह अपने बेटे क्रिस से हर दिन फोन पर बात करता था और वह अपनी पत्नी लिंडा और छोटे बेटे ब्रायन को हर दिन घर पर आते-जाते देखता था।

शनिवार की शाम 17 दिसंबर, 2016 को जेसन और पत्नी लिंडा धर्मप्रांतीय रिट्रीट सेंटर मैरीवुड में डीकनों और उनकी पत्नियों की क्रिसमस सभा में भाग लेने गये थे।

रविवार, 18 दिसंबर, वह यूसीआई में क्रिसमस मिस्सा के लिए गये, जहां 50 से अधिक कैदी उपस्थिति थे और कई (मृत्युदंड के कैदी) क्लोज-सर्किट टीवी के माध्यम से अपनी सेल से देखते थे। हमारे पास धर्माध्यक्ष एस्टेवेज़, फादर स्लेवेक और सेमिनारियन डस्टिन फेडडन,डीकन केन थे। डीकन केन की 2020 में कोविद महामारी से मृत्यु हो गई। बाद में, चैपल यार्ड में एक काथलिक क्रिसमस सभा होती है। डीकन जेसन ने सभी को गले लगाया।

जैसे ही वह चैपल यार्ड में चक्कर लगाता है, वह वास्तव में भूल जाता है कि वह पहले ही मुझे गले लगा चुका है और दूसरी बार मुझे गले लगाता है।

"यह गंभीर मामला है," मैं उसे चिढ़ाता हूं, "और हम कैमरे पर हैं।"

उस मामले में, एक बार और गले लगाता हूँ कहकर वह हंसता है। डीकन जेसन मुझे चिढ़ाने का एक भी मौका नहीं गंवा सकते थे।

"आप जानते हैं, भाई डेल," उसकी आँखें एक तरह से टिमटिमाती हैं। वह मुझे लाइन मारने वाला है। "जिस कारण से आप पद छोड़ रहे हैं और मैं आगे बढ़ रहा हूं, क्योंकि मैं आपसे बहुत छोटा हूं।"

"तो क्या?" मैं नाराज़गी जताता हूँ। "यह बिल्कुल प्राइम-टाइम समाचार नहीं है!"

"ठीक है, जब समय आएगा, तो शायद मैं आपके अंतिम संस्कार में बोलने वाला डीकन बनूंगा। और मैं उन सभी को बताने जा रहा हूँ..."

"यदि आप मेरे अंतिम संस्कार में मुझे शर्मिंदा करने के लिए कुछ भी कहते हैं, तो मैं वादा करता हूं कि मैं वापस आऊंगा और आपको परेशान करूंगा!"

हम दोनों दिल खोलकर हंसते हैं। "ठीक है, "मैं सिर्फ इटली के आपके पूर्वजों के बारे में बात करूंगा।"

"यदि आप मेरे अंतिम संस्कार में मेरे पूर्वजों को शर्मिंदा करने के लिए कुछ भी कहते हैं, तो मेरी माँ वापस आकर आपको परेशान करेगी! और मेरा विश्वास करो, तुम मेरी माँ के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते!"

हम दोनों इतनी जोर से हंस रहे हैं कि हमें मौत की कतार की सुरंग के प्रवेश द्वार पर गेट 5 के पास सीमेंट की बेंच पर एक ब्रेक के लिए रुकना पड़ रहा है।

उत्कटता के उस क्षण में, हममें से कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था कि कुछ ही दिनों में, नए साल से पहले, मैं संत जोसेफ काथलिक गिरजाघर में 1200 से अधिक लोगों के सामने खड़ा होऊंगा, जो मेरे प्रिय मित्र डीकन जेसन के अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित थे।

सोमवार, 19 दिसंबर को, जेसन एकांत कारावास में सेल फ्रंट राउंड को संभालते हैं। उस गतिविधि का वर्णन करना कठिन है। हमारे कई स्वयंसेवक जो वर्षों से आ रहे हैं, इन जेलों में एकांत कारावास में 2500 पुरुषों के प्रत्येक सेल के स्टील दरवाजों पर जाते हैं। यह दरवाजे के एक छेद के माध्यम से दी गई प्रेरितिक सेवा है। आमतौर पर यहाँ कंक्रीट के फर्श पर घुटना टेकना होता है। जेसन ने क्रिसमस से एक दिन पहले यूसीआई में यही किया।

मंगलवार 20 दिसम्बर को जेसन एफएसपी में प्रेरितिक सेवा दी।

बुधवार, 21 दिसंबर को, जेसन लिंडा के लिए काम किया और फिर शाम 4:30 बजे यूसीआई वापस आया। हम दोनों लगभग 100 कैदियों के लिए क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया। इतालवी क्रिसमस कैंडी पास करते हुए और दक्षिण अफ्रीका के क्रिसमस संगीत कार्यक्रम का गैदर ट्रायो वीडियो चलाया। मैं जैसन के बगल में बैठा था। तालवादक जेसन हर गीत पर अपनी कुर्सी पर ढोल बजा रहा था। हम वहां से रात 9 बजे घर के लिए प्रस्थान किये।

गुरुवार की सुबह 22 दिसंबर को सुबह 8 बजे वह अधिकारियों और कर्मचारियों को इतालवी क्रिसमस कैंडी देने के लिए यूसीआई में वापस आ गया। दोपहर में वह एफएसपी पर भी यही काम किया।

शुक्रवार 23 दिसंबर सुबह लगभग 2:30 बजे जेसन को अपने बेटे क्रिस से एक टेलीफोन आया। क्रिस और उनकी पत्नी रीसा अस्पताल में थे। क्रिस ने बताया कि रीसा प्रसव पीड़ा में है। जेसन घर पर अपनी पोती के इस दुनिया में आने का इन्तजार किया। 3:30 बजे जेसन अपने बेटे और बहू को बधाई देने अस्पताल आया। जेसन की खुशी का ठिकाना न था। यह उनकी और लिंडा की पहली पोती थी। जब जेसन मुझे शुक्रवार की दोपहर में फोन किया, तो वह नौवें आसमान पर था और अपनी नई पोती को अपनी बाहों में लेने की खुशी का वर्णन किया।

लंबित फांसी की अचानक सूचना से उनका उत्साह कम हो गया।

फ्लोरिडा सुप्रीम कोर्ट ने क्रिसमस की छुट्टी लेने से पहले फांसी की सजा पाने वाले एक कैदी की फांसी पर रोक हटा दी। आदमी की मौत की घड़ी अब आगे बढ़ेगी। जेसन ने फांसी जेल को एक ईमेल भेजा जिसमें 27 दिसंबर के लिए फांसी पाने वाले कैदी की प्रेरितिक सेवा हेतु किसी दूसरे की नियुक्ति का अनुरोध किया था।

डीकन जेसन ने अक्टूबर 2015 में एक मृत्यु गृह आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में अपना पहला प्रेरितिक कार्य संभाला था। वह उस फांसी की घटना से शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से बहुत ज्यादा प्रभावित था।

उस समय उसने मुझसे कहा था, "जिस व्यक्ति की आप परवाह करते हैं, उसकी अनावश्यक हत्या का साक्षी होना एक मित्र की हत्या को देखने जैसा है।" "मुझे नहीं पता कि क्या मैं इसे कभी खत्म कर पाऊंगा।"

मैंने कहा,"आप इसे खत्म नहीं करते हैं, भाई। तुम बस इसके साथ जीना सीखो, जैसे लंगड़ा कर चलना।"

क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर - डीकन जेसन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने घर संत जोसेफ गिरजाघर में शाम 7:30 और रात्रि मिस्सा धर्मविधि में सहायता करने वाले थे। लेकिन वे वहां नहीं जा पाये।

23 की रात और क्रिसमस की पूर्व संध्या के दौरान, शांति से सोते हुए, डीकन जेसन को एक बड़े दिल के दौरे से प्रभु ने अपने घर बुला लिया।

मुझे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर दोपहर उनकी पत्नी लिंडा का फोन आया। रात के खाने के समय तक, मैंने 27 दिसंबर के डेथ हाउस के प्रेरितिक सेवा के लिए डीकन जेसन के स्थान पर संस्थागत स्वीकृति प्राप्त कर ली। क्रिसमस के अगले दिन, मेरे 64वें जन्मदिन पर, सुसन मुझे तल्हासी से फाँसी की सजा जेल ले गई जहाँ हम प्रशासन के साथ इस मौत की घड़ी के सभी विवरणों की पुष्टि की।

30 दिसंबर को, तल्हासी के घर की यात्रा के बाद, सुसन मुझे डीकन जेसन के अंतिम संस्कार के लिए ले गई। इस बार इस उल्लेखनीय व्यक्ति को सम्मानित करने और विदाई देने के लिए 1200 से अधिक लोग उपस्थित हुए।

यह एक सच्चाई है कि फ्लोरिडा में क्रिसमस डेथ वारंट और क्रिसमस फाँसी असामान्य नहीं हैं। लेकिन मेरा मानना है कि इस डेथ वारंट ने हमारे प्रिय मित्र और भाई, डीकन जेसन को समय से पहले ले जाकर जबरदस्त अनुप्रासंगिक क्षति पहुंचाई।

टिप्पणी

[i] रॉन मैकएंड्रयू, "दक्षिण कैरोलिना मौत की सजा उन लोगों के लिए दर्दनाक है जो फांसी देने का कार्य और साक्षी देते हैं।", द स्टेट (6 जून, 2021)।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 January 2022, 16:11