खोज

यमन के स्कूल में पढ़ते हुए बच्चे यमन के स्कूल में पढ़ते हुए बच्चे 

यमन में जरूरतमंद लोगों की संख्या आठ लाख

धन की कमी के कारण विश्व खाद्य कार्यक्रम संस्था यमन में जरूरतमंद आठ लाख लोगों की सहायता को सीमित कम करने के लिए मजबूर है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

यमन,सोमवार 27 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : धन की कमी ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को यमन में जरूरतमंद आठ लाख लोगों की सहायता को सीमित करने के लिए मजबूर किया है। यमन में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अगले महीने से संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, प्रभावित परिवारों को दैनिक न्यूनतम राशन आधा देगी, जिससे लाखों लोगों के अकाल की स्थिति में जाने की संभावना है।

डब्ल्यूएफपी का कहना है कि खाद्य भंडार की कमी होने के साथ और अधिक गंभीर कटौती जल्द ही अपरिहार्य होगी। जटिल मामलों, कुपोषण उपचार और बच्चों के लिए खाद्य आपूर्ति को भी कम किया जा सकता है।

देश 2015 से ही संघर्ष से तबाह हो गया है। युद्ध ने कथित तौर पर 120,000 से अधिक लोगों को मार डाला है और देश की अर्थव्यवस्था एकदम नीचे गिर गई है, लगभग 16 मिलियन लोगों के पास पर्याप्त भोजन नहीं हैं।

सूडान

इस बीच, सूडान के पश्चिमी क्षेत्र में, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता सेना पर उस क्रांति का आरोप लगाते रहते हैं जिसके कारण दो साल पहले उमर अल-बशीर को बाहर कर दिया गया था।

तख्तापलट नेता जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान ने अक्टूबर के सैन्य अधिग्रहण का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सेना ने गृहयुद्ध को रोकने का काम किया क्योंकि राजनीतिक समूह सुरक्षा बलों के खिलाफ नागरिकों को उकसा रहे थे। तख्तापलट की निंदा करने के लिए खार्तूम में पिछले सप्ताहांत में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर दो लोगों की मौत हो गई थी।

सीरिया

सीरिया में मानव अधिकार पर्यवेक्षक के अनुसार, सीरिया के उत्तर में, नए आंकड़े बताते हैं कि इस साल चल रहे संघर्ष में 3,746 लोग मारे गए हैं - जो अब तक की सबसे कम वार्षिक मृत्यु है। इस संघर्ष में करीब 500,000 लोग मारे गए हैं और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से लोगों का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ है

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 December 2021, 15:03