खोज

सीरिया के लिए यूएन के विशेष दूत गेयर पेदरसन  (बांये) सीरिया के विदेश मंत्री फैजल मेकदाद (दायें) सीरिया के लिए यूएन के विशेष दूत गेयर पेदरसन (बांये) सीरिया के विदेश मंत्री फैजल मेकदाद (दायें) 

सीरिया के राजनीतिक समाधान हेतु नई संभावनाएःयूएन के दूत

सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पेडरसन ने दमिश्क में सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद से मुलाकात की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

दमिश्क, सोमवार 13 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पेडरसन ने कहा कि वे सीरिया में राजनीतिक समाधान के लिए नई संभावनाएं देखते हैं।

पश्चिम और अरब देशों के अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद, पेडरसन ने कहा कि कदम-दर-कदम दृष्टिकोण तलाशने की संभावना है जो विश्वास का निर्माण कर सके।

उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों और यूरोपीय लोगों के साथ गहन चर्चा करते हुए, बड़े पैमाने पर अरब देशों के यात्रा कर रहे थे।

व्यापक राजनीतिक समाधान की तलाश

उन्होंने कहा कि देश के एक दशक लंबे युद्ध के व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए, सभी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के रुख का विश्लेषण किया जाना चाहिए, साथ ही सीरिया के घटनाक्रम का भी विश्लेषण किया जाना चाहिए।

दमिश्क पहुंचने के बाद, पेडरसन ने सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद के साथ बैठक की।  इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सैन्य स्थिति, अर्थशास्त्र, मानवीय स्थिति और उससे जुड़ी राजनीतिक प्रक्रिया मुद्दों पर गहन चर्चा की, जो दो घंटे से अधिक समय तक चली।

 सीरिया 2024 में राजधानी दमिश्क में अरब ऊर्जा सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सीरिया के साथ संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के संबंध बहाल हो रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 December 2021, 15:31