खोज

नाइजीरिया के पुलिस  सड़कों पर तैनात नाइजीरिया के पुलिस सड़कों पर तैनात 

नाइजीरिया: कडुना गांवों पर डाकुओं के हमलों में 38 मारे गए

नाइजीरिया के कडुना राज्य में सप्ताहांत अज्ञात डाकुओं के हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। हथियारबंद लोगों ने शनिवार और रविवार के बीच उत्तरी नाइजीरिया के कडुना राज्य के गिवा लोकल सरकारी क्षेत्र इडासु में कौरन फावा, मार्के और रिहेया गांवों पर हमला किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कडुना, मंगलवार 21 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : कडुना राज्य के तीन गांवों में डाकुओं द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। डाकुओं ने कई घरों, कारों, संपत्तियों और खेतों में आग लगा दिया।

रिपोर्ट् में कहा गया है कि हथियारबंद लोगों ने शनिवार और रविवार के बीच उत्तरी नाइजीरिया के कडुना राज्य के गिवा लोकल सरकारी क्षेत्र इडासु में कौरन फावा, मार्के और रिहेया गांवों पर हमला किया। समाचार सूत्रों ने शुरू में संकेत दिया था कि 20 लोग मारे गए थे, लेकिन कडुना राज्य के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त, सामुएल अरुवान ने रविवार को जारी एक बयान में नए आंकड़े की पुष्टि की।

अरुवान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुष्टि की थी कि डाकुओं द्वारा हमला किए गए स्थानों पर 38 लोग मारे गए थे। उनके बयान के समय, 29 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी थी, जबकि नौ अज्ञात थे।

सप्ताह के भीतर डाकुओं ने अलग-अलग हमलों में कडुना के जांगोन कटफ, चिकन, बिरिन ग्वारी, इगाबी और कौरू स्थानीय सरकारी क्षेत्रों के निवासियों को भी मार डाला था।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

कडूना के राज्यपाल नासिर अल-रुफाई ने प्रभावित समुदायों के साथ सहानुभूति व्यक्त की है और राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को राहत प्रदान करने के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के आदेश दिया। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सामान्य इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

इस बीच, राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने राज्य में नए सिरे से हुए हमलों की निंदा की है और कौरन फावा, मार्के और रिहेया में हुई भीषण घटनाओं पर अपना दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति ने यह भी पुष्टि की कि सुरक्षा बलों ने "आतंकवादियों पर अपना नियंत्रण बढ़ा दिया है जिससे हताश आतंकवादी निर्दोष नागरिकों को अपना लक्ष्य बना रहे हैं, उनकी संपत्ति लूट रहे हैं, उनके घरों को जला रहे हैं और उन्हें अंधाधुंध मार रहे हैं।"

नाइजीरिया में असुरक्षा

नाइजीरिया, विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्र अपहरण चरमपंथी विद्रोह चुनौतियों का सामना कर रहा है। हिंसा और अपराध की चपेट में आए नागरिक भय में जीवन बिता रहे है।

बोको हराम चरमपंथी उग्रवाद समूह है। नाइजीरिया में असुरक्षा को कई अन्य कारकों से भी जोड़ा गया है, जिसमें देश की संघर्षरत आर्थिक स्थिति के बीच गरीबी की दर भी शामिल है। इसके अलावा, चरागाह और जल संसाधनों को लेकर खानाबदोश चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक झड़पों में कई लोग मारे गए या घायल हो गए।

हाल ही में, डाकुओं की गतिविधियाँ, विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम में, सरकार और सुरक्षा एजेंसियों दोनों के लिए चिंता का विषय रही हैं। ये "अज्ञात बंदूकधारी" गांवों पर छापा मारते हैं, स्कूली बच्चों सहित फिरौती के लिए नागरिकों का अपहरण करते हैं और कुछ मामलों में फिरौती के भुगतान के बाद भी अपने बंदियों को मार देते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 दिसंबर 2021, 15:50