खोज

यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेस यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेस 

यूएन दिवस: शांति, विकास, मानवाधिकार और सभी के लिए अवसर

संयुक्त राष्ट्र दिवस, 24 अक्टूबर, उस दिन की वर्षगांठ का प्रतीक है जब 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था। संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्य देशों से बना है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्यूयॉर्क, सोमवार 25 अक्टूबर 2021 (वाटिकन न्यूज) :  "पिछले 76 वर्षों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर को संचालित करने वाले मूल्य - शांति, विकास, मानवाधिकार और सभी के लिए अवसर - की कोई समाप्ति तिथि नहीं है।" संयुक्त राष्ट्र महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र दिवस, 24 अक्टूबर के लिए एक संदेश में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से "इन आदर्शों के लिए एकजुट होने और संयुक्त राष्ट्र के पूर्ण वादे, क्षमता और आशा पर खरा उतरने" का आग्रह किया।

24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस, उस दिन की वर्षगांठ का प्रतीक है जब, 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था। इस दिन को हर साल मनाया जाता है, वार्षिक समारोह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की पुष्टि करने का एक अवसर है, जिन्होंने 7 दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रों के निकाय का मार्गदर्शन किया है।

"आशा का वाहन"

गुटेरेस ने कहा, "छहत्तर साल पहले, संयुक्त राष्ट्र को विनाशकारी संघर्ष की छाया से उभरने वाली दुनिया के लिए आशा के वाहन के रूप में बनाया गया था," आज, संयुक्त राष्ट्र की महिलाएं और पुरुष इस आशा को विश्व में आगे बढ़ाते हैं।"

उन्होंने कहा कि कोविद -19, संघर्ष, भूख, गरीबी और जलवायु आपातकाल एक अनुस्मारक है कि हमारी दुनिया परिपूर्ण से बहुत दूर है।  "वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि एकजुटता ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है।" इस प्रकार उन्होंने सभी से "बड़ी चुनौतियों से निपटने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आने" का आग्रह किया

एकजुटता, आगे का रास्ता

सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 17 परस्पर जुड़े वैश्विक लक्ष्यों का एक संग्रह है, जिसे 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने 2030 तक हासिल करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया, ताकि सभी के लिए बेहतर और अधिक टिकाऊ भविष्य बन सके। इन लक्ष्यों में गरीबी और भूख को समाप्त करना, सभी के लिए स्वास्थ्य, भलाई, शिक्षा, अवसर, पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना और किसी को पीछे न छोड़ते हुए शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देना शामिल है।

वर्तमान चुनौतियों के बीच, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि "हर व्यक्ति, हर जगह, जल्द से जल्द कोविद -19 टीकों तक पहुंच हो।" सभी लोगों के अधिकार और गरिमा - विशेष रूप से सबसे गरीब और सबसे वंचित, लड़कियों और महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता है। "संघर्ष को समाप्त करने की आवश्यकता है।

गुटेरेस ने कहा, "हमारे ग्रह को बचाने के लिए हमें साहसिक जलवायु प्रतिबद्धताएं" बनाने की जरूरत है और उन पर खरा उतरना चाहिए। वैश्विक शासन का निर्माण करने की भी आवश्यकता है जो अधिक समावेशी, नेटवर्क और प्रभावी हो।"जैसा कि हम संयुक्त राष्ट्र दिवस को चिह्नित करते हैं," गुटेरेस ने आग्रह किया, "आइए, इन आदर्शों के लिए एकजुट हों और संयुक्त राष्ट्र के पूर्ण वादे, क्षमता और आशा पर खरा उतरें।"

संयुक्त राष्ट्र दिवस संगीत कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह गुरुवार, 21 अक्टूबर को शुरु किया गया और 3 दिनों के लिए एक हाइब्रिड प्रारूप में था, जिसमें आंशिक लाइव और आंशिक रूप से पूर्व-रिकॉर्ड किए गए प्रदर्शन थे, जिसमें छोटे दर्शकों ने शारीरिक दूरी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भाग लिया था।

संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के स्थायी मिशन द्वारा "बिल्डिंग बैक टुगेदर फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी" थीम के तहत संगीत कार्यक्रम प्रायोजित किया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 October 2021, 16:24