खोज

एविया द्वीप पर जंगल की आग एविया द्वीप पर जंगल की आग 

यूनान और यूरोप में आग की समस्या

बाल्कन, इटली और दक्षिणपूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में लगी जंगल की आग से यूनान सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। शनिवार को यूनान के कुछ और जंगलों में भी आग लग गई, जिसके बाद हजारों लोग जमीन और समुद्री मार्ग से भागने को विवश हो गए।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 09 अगस्त 2021 (रेई) यूनान और यूरोपीय देशों के जंगलों में लगी आग की स्थिति भयावह होती जा रही है। यूनान अपने में सर्वनाश दृश्यों का अनुभव कर रहा है। देश में लगे आग के कारण लोगों को अपने घरों को छोड़ कर दूसरे स्थानो में पालयन होने को विवश होना पड़ रहा है।

अधिकारियों के दिये गये बयान के मुताबिक शनिवार सुबह से लेकर शाम तक करीबन 1,200 लोगों को समुद्री मार्ग से दूसरे स्थानों तक ले जाया गया है। ये परिवार अपने बच्चों और पालतू जानवरों के साथ और पर्यटक अपने में यही आस लगाये हैं कि नौका के माध्यम के नौका उन्हें सुरक्षित ढ़ग से एडिप्सोस ले जाये जायेंगे।  

एथेंस के उत्तर में एक राष्ट्रीय उद्यान माउंट परनिथा की ढलानों पर भीषण आग लग गई है। यह यूनान राजधानी के पास मुख्य वनों में से एक है। आग ने पूरी राजधानी क्षेत्र को धुआं से भर दिया है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। दिन भर दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करना पडा रहा है।

जिन इलाकों में पहले दिन आग लगी थी, वहां के हजारों निवासी और पर्यटक स्थल और समुद्री मार्ग से होते हेतु सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा गया, वहीं दमकलकर्मी और स्वयंसेवक रातभर आज बुझाने हेतु संघर्षरत रहे। आग बुझाने के क्रम में कथित तौर पर शुक्रवार को एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और देश भर में दर्जनों कर्मियों को इलाज की जरूरत है।

यूनान के प्रधान मंत्री क्यूरियाकोस मित्सोटाकिस ने शनिवार सुबह एथेंस में अग्निशमन विभाग के मुख्यालय का दौरा करते हुए आग से हुई हताहत के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को सहायता देने का वादा किया।

यूनान ही अकेले जंगल की आग से नहीं जूझ रहता है बल्कि दक्षिणी यूरोप के कई देश, दक्षिणी इटली से बल्कान, तुर्की आग की चपेट में हैं। यूनान और यूरोपीय अधिकारियों ने जंगल में लगी आग को खतरनाक जलवायु परिवर्तन का कारण बतलाता है।

तुर्की के समुद्र तटीय प्रांत मुगला में शनिवार को सबसे विनाशकारी आग पर काबू पाया गया। नगर पालिकाओं ने कहा कि मारमारिस और मुगला प्रांत में भी लगी भयकंर आग में काबू पा लिया गया है।

लेकिन वन मंत्री ने चेतावनी दी कि मिलास इलाके में आगजनी जारी है। तुर्की भूमध्य सागर पर, अंताल्या में नगरपालिका के अधिकारियों ने कहा कि ईनिफ मैदान के आस-पास आग लगी हुई है जहां जंगली घोड़ों की टीम रहती है। हालांकि मानवघाट में कई दिनों से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

इस गर्मी में जंगल की आग का सामना करने वाले अन्य देशों में फ्रांस भी शामिल है, जहां दक्षिण-पूर्व में जंगल की आग ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों में पलायन करने को मजबूर किया है। रूस के उत्तर साइबेरिया में भी हफ्तों से भीषण आग लगी हुई। यूरोप के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है जिसमें  और अधिक बड़े पैमाने पर जंगली आग की आशंका बनी हुई है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 अगस्त 2021, 16:08