खोज

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीतने वाले तुर्की साइप्रट राष्ट्रवादी एरसिन तातार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीतने वाले तुर्की साइप्रट राष्ट्रवादी एरसिन तातार  

एर्दोगान सहयोगी ने साइप्रस परिक्षेत्र में नेतृत्व वोट जीता

तुर्की के साथ मजबूत संबंधों की मांग करने वाले राष्ट्रवादी एरसिन तातार ने ब्रेक्जिट उत्तरी साइप्रस में नेतृत्व चुनाव जीता है।

माग्रेट सुनीता मिंज – वाटिकन सिटी

साइप्रस, बुधवार 21 अक्टूबर 2020 (वाटिकन न्यूज) : 60 साल के तुर्की साइप्रट राष्ट्रवादी एरसिन तातार रविवार को अपने समुदाय के नेता चुने गए। वे अब गैर-मान्यता प्राप्त  उतरी साइप्रस के तुर्की गणराज्य का नेतृत्व करेंगे। उनहोंने 51.74 प्रतिशत वोट हासिल करने के बाद, एक उदारवादी समर्थक मुस्तफा अकिंजे को बाहर कर दिया।

तातार ने उत्तरी निकोसिया में समर्थकों से कहा, "तुर्की साइप्रोट्स हर अच्छी चीज के हकदार हैं। मैं अपना वादा निभाऊंगा। मैं सभी का राष्ट्रपति बनूंगा।"

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तातार का समर्थन किया था और राजनेता की जीत पर बधाई भेजा।

 वोट के बाद, साइप्रस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ग्रीक-साइप्रट सरकार के प्रमुख, राष्ट्रपति निकोस अनस्तासीयुस ने ट्वीट करके तातार से मिलने की इच्छा व्यक्त की।

इस चुनाव का यह नतीजा संभवतः ग्रीक और तुर्की साइप्रस को समझौता वार्ता कराने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को प्रभावित करेगा, जो तीन साल पहले ठप हो गया था और फिर से शुरू होने में विफल रहा था।

चार दशकों से, संयुक्त राष्ट्र द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं में से एक साइप्रस है।

तुर्की साइप्रोट्स

1974 में एथेंस समर्थित तख्तापलट के बाद साइप्रस का विभाजन हो गया; तुर्की के आक्रमण के तुरंत बाद और 1983 में तुर्की साइप्रोट्स ने अपना राज्य स्थापित किया, जिसे केवल तुर्की द्वारा मान्यता प्राप्त है।

तातार ने दो अलग-अलग राज्यों के साथ द्वीप के एक स्थायी विभाजन के लिए वादा किया है। सितंबर की शुरुआत में, तातार ने वारोसा के हिस्से को फिर से खोलने पर मुहर लगा दी। 1974 में एक समुद्र तटीय सैरगाह को ग्रीक साइप्रट निवासियों द्वारा छोड़ दिया गया। जिसके कारम ग्रीक साइप्रोट्स और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय नाराज थे।

मामलों को बदतर बनाने के लिए, हाल के महीनों में, पूर्वी भूमध्य सागर में विवादित पानी में तुर्की ऊर्जा की खोज ने ग्रीस और साइप्रस के साथ तनाव को फिर से बढ़ा दिया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 October 2020, 14:29