खोज

माटागल्पा के धर्माध्यक्ष रोनॉल्डो अल्वारेज  रिहा होकर वाटिकन आये हैं माटागल्पा के धर्माध्यक्ष रोनॉल्डो अल्वारेज रिहा होकर वाटिकन आये हैं  (AFP or licensors)

निकारागुआन धर्माध्यक्ष अल्वारेज़, मोरा, अन्य पुरोहितों को मुक्त किया गया

निकारागुआन सरकार ने परमधर्मपीठ द्वारा स्वीकार किये जाने पर सिउना के धर्माध्यक्ष मोरा, दो सेमिनरियों और 15 अन्य पुरोहितों के साथ 2022 से हिरासत में लिए गए माटागल्पा के धर्माध्यक्ष अल्वारेज की रिहाई की है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 15 जनवरी 2024 : धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज़, जिन्हें एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखा गया था, धर्माध्यक्ष इसिदोरो देल कारमेन मोरा ओर्टेगा, दो सेमिनारियो और 15 पुरोहितों को रिहा कर दिया गया है। निकारागुआ सरकार ने काथलिक कलीसिया के कुल 19 प्रतिनिधियों को मुक्त कर दिया है। स्थानीय मीडिया द्वारा घोषित खबर की पुष्टि मानागुआ में सरकारी अधिकारियों ने की है। वेनेज़ुएला में रहने वाले एक व्यक्ति को छोड़कर सभी रविवार दोपहर को रोम पहुंचे और अब वाटिकन के मेहमान हैं।

माटागाल्पा के धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ और एस्टेलि के धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक, जिन्हें 26 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, अगस्त 2022 से घर में नजरबंद होने के बाद पिछले साल फरवरी से जेल में थे। धर्माध्यक्ष मोरा को पिछले दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था।

इस वर्ष की शुरुआत में देवदूत प्रार्थना के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने मध्य अमेरिकी देश में "अपनी स्वतंत्रता से वंचित" धर्माध्यक्ष और पुरोहितों की स्थिति के बारे में बात की, अपनी "प्रार्थना में निकटता" का आश्वासन दिया और ईश्वर के लोगों को निकारागुआ के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया। जब उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की कि "कठिनाइयों को दूर करने के लिए हमेशा बातचीत का रास्ता खोजा जाएगा।"

पिछले अक्टूबर में ही, निकारागुआ के 12 पुरोहितों को जेल से रिहा कर दिया गया था। तब परमधर्मपीठ ने उन्हें रोम में उनका स्वागत करने और आवास प्रदान करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 January 2024, 15:37