खोज

2021.12.04 संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण के बायें स्तंभों में 100 चरनी 2021.12.04 संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण के बायें स्तंभों में 100 चरनी  (Robin Gomes)

वाटिकन '100 चरनी' के साथ ख्रीस्त जयंती की तैयारी कर रहा है

संत फ्रांसिस असीसी की 800 साल पुरानी परंपरा का समारोह मनाते हुए 22 देशों के विभिन्न क्रिसमस चरणी को प्रदर्शित करने के लिए "100 चरनी" प्रदर्शनी संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में रखा गया है।

वाटिकन न्यूज़

वाटिकन सिटी, मंगलवार 05 दिसम्बर 2023 : आगामी जुबली 2025 की तैयारी के लिए सुसमाचार प्रचार के लिए गठित विभाग "जुबली संस्कृति है" श्रृंखला के लिए अपनी सांस्कृतिक पहल जारी रख रहा है। आगामी तीसरी प्रदर्शनी, जिसका शीर्षक है "वाटिकन में 100 चरनी", दुनिया भर के विभिन्न कलाकारों के कार्यों को एकजुट करती है, जिनमें से प्रत्येक येसु के जन्म के दृश्य की विभिन्न व्याख्याओं को चित्रित करता है।

ग्रेचो चरनी के 800 वर्ष

प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 को शाम 4 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के स्तंभों के बाईं ओर आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष के संस्करण का उद्देश्य ग्रेचो चरनी की 800वीं वर्षगांठ का जश्न मनाना है, यह येसु के जन्म की पहली चरनी है जिसे असीसी के संत फ्रांसिस ने वर्ष 1223 में क्रिसमस पर बनाया था। उद्घाटन समारोह में ग्रेचो नगर पालिका के संस्थान "ए. मालफट्टी" के बच्चों के दल के साथ-साथ वाटिकन जेंडरमेरी कोर का बैंड भी शामिल होगा।

प्रदर्शनी, जो आधिकारिक तौर पर उद्घाटन के साथ शुरू होगी, रविवार, 7 जनवरी 2024 तक, हर दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक, खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क है और शाम को समापन समय से 15 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी। 25 और 31 दिसंबर 2023 को समापन का समय शाम 5 बजे होगा।

दुनिया भर से 120 चरनी

इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के 22 देशों के 120 से अधिक चरनी प्रदर्शित होंगे। इन देशों के नाम हैं- इटली, क्रोएशिया, स्पेन, सैन मैरिनो, यूक्रेन, आयरलैंड, स्लोवेनिया, हंगरी, पोलैंड, एस्टोनिया, जर्मनी, स्लोवाकिया, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, रूस, अमेरिका, कोलंबिया, ताइवान, वेनेजुएला, फिलीपींस, ग्वाटेमाला और पराग्वे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 December 2023, 16:10