खोज

2023.10.14 संत पापा पॉल षष्टम सभागार में धर्मसभा के प्रतिभागी 2023.10.14 संत पापा पॉल षष्टम सभागार में धर्मसभा के प्रतिभागी   (Vatican Media)

धर्मसभाः महिलाएं अतिरिक्त नहीं, बल्कि मिशन का एक गतिशील अंग हैं

शुक्रवार 13 अक्टूबर को वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में धर्मसभा के प्रतिभागियों के लिए ‘कलीसिया में महिलाओं की उपस्थिति और सह-जिम्मेदारी’ विषय पर विबोल्डोन मठ की मदर मारिया इग्नाज़िया अंजेलिनी ने आध्यात्मिक चिंतन प्रस्तुत किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार 14 अक्टूबर 2023 (वाटिकन न्यूज) : “सामान्य अर्थों में मान्यता और पदोन्नति का प्रश्न नहीं, बल्कि कलीसिया की भलाई का प्रश्न है। सवाल अधिकारों का नहीं, बल्कि मिले उपहारों का है। इसका मतलब कलीसिया के भीतर महिलाओं के मिशन को समझना और बढ़ावा देना है।” वाटिकन में चल रहे धर्मसभा के आध्यात्मिक चिंतन में शामिल होने वाली बेनिदिक्तिन धर्मबहन मदर अंजेलिनी ने ऐसे समय में धर्मसभा चर्चा की गवाही की ताकत को रेखांकित किया जब "हिंसा के चक्र की भयावहता व्याप्त है"।

येसु और महिलाएँ

"महिला एक ऐसी उपस्थिति है जो - महत्वपूर्ण, विघटनकारी, अस्थिर मार्गों में जीवन की गति को समझती है, नए, असंभावित रिश्तों को बुनती है, धैर्यपूर्वक संघर्ष लाती है और हल करती है"। मदर अंजेलिनी का मानना ​​है कि येसु महिलाओं से संबंधित अपने तरीके में नवाचार किया, एक शैली बनाई" और द्वितीय वाटिकन महासभा ने "एक सुधार आंदोलन का उद्घाटन किया जो बाधित रहा।"।यह वास्तव में महिलाओं का योगदान है जो "सुधार की आध्यात्मिक गतिशीलता को लगातार बढ़ावा देता है।"

महिलाओं की पुकार

मदर अंजेलिनी ने धर्मसभा में भाग लेने वालों के सामने महिला शख्सियतों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन्होंने नए नियम में एक सच्ची धर्मसभा यात्रा को जीवंत बनाया। संत लूकस के सुसमाचार में बताया गया है कि भीड़ से आवाज़ उठी: "धन्य है वह गर्भ जिसने तुम्हें जन्म दिया और वे स्तन जिनसे तुमने दूध लिया!"। मदर अंजेलिनी ने कहा कि यह "एक गुमनाम महिला की पुकार थी, जो येसु के रहस्योद्घाटन से प्रभावित थी", "जो पीढ़ी के मूल रहस्य को समझती है जो येसु में प्रकट हुआ है"। एक पुकार जो दूसरी महिलाओं की याद दिलाता हैः काना के विवाह भोज में मरिया, समारी महिला, कनानी स्त्री या मरिया मगदला की याद दिलाता है। पुकार जो "मौखिकवाद और प्रक्रियावाद" को दूर करता है और इसलिए "इस धर्मसभा की आम सभा" को उजागर करता है।

कोई अतिरिक्त नहीं

महिलाएं कोई अतिरिक्त नहीं हैं, बल्कि वे मिशन के लिए नई जगहें खोलती हैं। इसलिए मिशन के लिए अलग-अलग सेवा कार्य हैं। एक ''बाहर जाने वाली'' सिनॉडल कलीसिया का सामना, आज की तरह शुरुआत में, महिलाओं की उपस्थिति से होता है, जो अलग-अलग तरह की होती हैं। मदर अंजेलिनी याद करती हैं कि जब संत पौलुस यूरोप आये, तो उन्हें खुले आकाश में प्रार्थना में एकजुट, महिलाएं" मिली और उनके प्रवचन का स्वागत किया। " बैंगनी कपड़ों का व्यापार करने वाली विनम्र लिडिया यूरोप की भूमि में पहली विश्वासी है, जिसने प्रेरितों को अपना एक घर प्रदान किया।

घर, "बाहर जाने" के लिए आवश्यक

"लिडिया का घर" -मदर अंजेलिका आगे कहती हैं - वह घर है जिसे येसु हमें हर शहर में देखने के लिए आमंत्रित करते हैं जब वह प्रेरितों को भेजते हैं: यह "दीवारों के बजाय विश्वसनीय संबंधों से बना एक स्थान है, जिसे आज फिर से खोजने की आवश्यकता है" मूल ज्ञान के अनुसार जिसे शायद महिलाएं अधिक समझती हैं।" मदर अंजेलिनी का कहना है, "घर", जो विश्वसनीय, प्रार्थना स्थल,पौष्टिक संबंधों का स्थान है, बाहर जाने और ईश्वर के राज्य के दृष्टिकोण की घोषणा करने के लिए आवश्यक है।" इस संबंध में, वे उस परिषद को याद करती है, जो मिशनरी कलासिया की रूपरेखा तैयार करते समय मठवासी जीवन पर जोर देता है।

पुनरुत्थान के उद्घोषक

"पुनरुत्थान की घोषणा एक महिला को सौंपी गई है", मदर अंजेलिनी ने टिप्पणी की, जो धर्मसभा को यह सवाल करने के लिए प्रोत्साहित करती है कि बाहर जाने वाली कलीसिया आज कैसे साकार हो सकती है, "एक वैश्विक संस्कृति में येसु की शैली, अपनी रूपरेखा खोती जा रही है।" उन्होंने अंत करते हुए कहा, "यूरोप में नवीन सुसमाचार प्रचार मिशन की शुरुआत पर विचार करने की आवश्यकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 October 2023, 16:37