खोज

2022.10.17  सिनॉड का लोगो 2024 2022.10.17 सिनॉड का लोगो 2024 

"इंस्ट्रूमेंटुम लबोरिस' कलीसिया को स्वागत करने का आह्वान करता है

सिनॉड के जनरल सचिवालय ने "इंस्ट्रूमेंटम लबोरिस" (कार्य हेतु दस्तावेज) प्रकाशित किया। दस्तावेज़ अक्टूबर 2023 और अक्टूबर 2024 में रोम में मिलने वाले महासभा के काम का मार्गदर्शन करेगा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 21 जून 2023 (वाटिकन न्यूज)  : साठ पृष्ठों का एक दस्तावेज़ जो दुनिया के हर क्षेत्र में स्थानीय कलीसियाओं के अनुभवों को शामिल करता है, ऐसी कलीसियाएं जो युद्ध, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक व्यवस्था का सामना कर रही हैं, जो "शोषण, असमानता और बर्बादी" पैदा करते हैं। उन देशों में जहां ख्रीस्तीय अल्पसंख्यक हैं वहां उन्हे धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है और शहादत का शिकार होते हैं। यौन शोषण, या शक्ति और विवेक के दुरुपयोग से घायल कलीसियाएँ  जो आर्थिक और संस्थागत घाव के जवाब और मनपरिवर्तन की मांग करते हैं। कलीसियाएँ जो निडरता से चुनौतियों का सामना कर रही हैं, सिनॉडल विवेक में शामिल होकर, "हर कीमत पर उन्हें हल करने" की कोशिश करती हैं।

मंगलवार की सुबह जारी किया गया दस्तावेज़ - जिसे इंस्ट्रुमेंटुम लबोरिस के नाम से जाना जाता है - धर्मसभा पर सिनॉड की महासभा में प्रतिभागियों के काम का आधार होगा, जो अक्टूबर 2023 में वाटिकन में शुरू होगा और एक साल बाद दूसरी सभा के साथ समाप्त होगा।

इंस्ट्रुमेंटुम लबोरिस पिछले दो वर्षों में दुनिया भर के धर्मप्रांतों के अनुभवों को एक साथ लाता है, यह 10 अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ, जब संत पापा फ्राँसिस ने यह जानने के लिए एक यात्रा शुरू की कि "एक सिनॉडल कलीसिया के रूप में विकसित होने के लिए" कौन से कदम उठाए जाएं।

इंस्ट्रुमेंटुम लबोरिस, इसलिए, महासभा के "दौरान" आत्मपरख के लिए सहायक है, जबकि एक ही समय में प्रतिभागियों के लिए तैयारी के साधन के रूप में कार्य करता है। "वास्तव में, धर्मसभा प्रक्रिया का उद्देश्य" महाद्वीपीय चरण के लिए पहले के दस्तावेज़ के शब्दों को दोहराना, "दस्तावेज़ तैयार करना नहीं है बल्कि कलीसिया के मिशन की पूर्ति के लिए आशा के क्षितिज खोलना है।"

इंस्ट्रुमेंटुम लबोरिस एक व्याख्यात्मक पाठ और पंद्रह कार्यपत्रकों से बना है जो "धर्मसभा" की अवधारणा की एक गतिशील दृष्टि को प्रकट करता है। विशेष रूप से, मुख्य खंड हैं: खंड ए पिछले दो वर्षों के अनुभव पर प्रकाश डालता है और एक और अधिक सिनॉडल कलीसिया बनने के लिए आगे बढ़ने का संकेत देता है; खन्ड बी - "एकता, मिशन, भागीदारी" - "तीन प्राथमिकता वाले मुद्दों" पर केंद्रित है। इन तीन मुख्य विषयों को विस्तृत किया गया है: किसी को छोड़े बिना, सभी का स्वागत करते हुए एकता में बढ़ना; मिशन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बपतिस्मा प्राप्त व्यक्ति के योगदान को पहचानना और उसका मूल्यांकन करना; और एक मिशनरी सिनॉडल कलीसिया में समय के साथ भागीदारी और अधिकार को स्पष्ट करने के लिए शासन संरचनाओं और गतिशीलता की पहचान करना। दस्तावेज़ पुष्टि करता है, "इस जागरूकता में निहित, एक कलीसिया की इच्छा इसके संस्थानों, संरचनाओं और प्रक्रियाओं में सिनॉडल होना है।" सिनॉडल कलीसिया सबसे पहले "सुनने की कलीसिया" है और इसलिए "विनम्र होने की इच्छा रखती है, और जानती है कि उसे क्षमा माँगनी चाहिए और उसे बहुत कुछ सीखना है।"

 "कलीसिया का चेहरा आज अविश्वास के गंभीर संकट और विश्वसनीयता की कमी का संकेत देता है। कई संदर्भों में, यौन शोषण और शक्ति, धन और विवेक के दुरुपयोग से संबंधित संकटों ने कलीसिया को अंतःकरण की एक कठिन परीक्षा लेने के लिए प्रेरित किया है ताकि 'पवित्र आत्मा द्वारा प्रेरित' कलीसिया पश्चाताप और परिवर्तन की यात्रा में 'कभी भी खुद को नवीनीकृत करना बंद न करे', जो सुलह, उपचार और न्याय के मार्ग खोलता है।"

सिनॉडल कलीसिया अन्य धर्मों के विश्वासियों और अन्य संस्कृतियों और समाजों के साथ "मुलाकात और संवाद की कलीसिया" भी है। यह एक ऐसी कलीसिया है जो "इसकी विविधता से डरती नहीं है," बल्कि इसके विपरीत, "इसे एकरूपता के लिए मजबूर किए बिना इसे महत्व देती है।" कलीसिया धर्मसभा है जब यह लगातार उस रहस्य से पोषित होती है जिसे यह पूजन धर्मविधि में मनाती है, जिसके दौरान यह भाषाओं और संस्कारों की "विविधता" के बीच एक ही प्रार्थना में हर रोज "मौलिक एकता" का अनुभव करती है।

अन्य महत्वपूर्ण सन्दर्भ ईश्वर के लोगों के लिए " प्रारंभिक, अभिन्न और निरंतर प्रशिक्षण" की आवश्यकता के अधिकार के प्रश्न से संबंधित हैं; साथ ही "एक समान प्रयास" की आवश्यकता जिसका उद्देश्य "धर्मविधि, उपदेश, धर्मशिक्षा, धर्मिक कला क़तियों, साथ ही साथ विश्वासियों और आम लोगों को संबोधित संचार मीडिया के नए या पारंपरिक सभी रूपों में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के नवीकरण के उद्देश्य से है।” पाठ में कहा गया है कि भाषा का नवीनीकरण, "हमारे समय के पुरुषों और महिलाओं के लिए सुलभ और आकर्षक बनाने का लक्ष्य होना चाहिए, न कि एक बाधा जो उन्हें दूर रखती है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 June 2023, 16:38