खोज

मुम्बई में ग्रीष्म ऋतु का कहर,  15.05.2023 (प्रतीकात्मक तस्वीर) मुम्बई में ग्रीष्म ऋतु का कहर, 15.05.2023 (प्रतीकात्मक तस्वीर)   (ANSA)

विश्व पर्यटन दिवस: वाटिकन द्वारा 'हरित' निवेश की आवश्यकता पर बल

विश्व पर्यटन दिवस 2023 के लिए अपने संदेश में, परमधर्मपीठीय सुसमाचार प्रचार सम्बन्धी विभाग ने, इस विश्वास के साक्षी के रूप में कि प्रकृति हमें ईश्वर द्वारा सौंपी गई है, धारणीय निवेशों के प्रति अधिक प्रतिबद्धता का आह्वान किया है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 27 मई 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): विश्व पर्यटन दिवस 2023 के लिए अपने संदेश में, परमधर्मपीठीय सुसमाचार प्रचार सम्बन्धी विभाग ने, इस विश्वास के साक्षी के रूप में कि प्रकृति हमें ईश्वर द्वारा सौंपी गई है, धारणीय निवेशों के प्रति अधिक प्रतिबद्धता का आह्वान किया है।

विश्व पर्यटन दिवस 2023

परमधर्मपीठीय विभाग के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष रिनो फीज़िकेल्ला द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के लिए प्रकाशित सन्देश में कहा गया कि काथलिक कलीसिया इस "विशेष प्रतिबद्धता के क्षण" को ग्रहण करती है, ताकि सन्त पापा फ्राँसिस का परमाध्यक्षीय मिशन अधिक प्रभावी और सकारात्मक तरीके से सृष्टि की देखभाल में वृद्धि कर सके, जो लोगों के जीवन के लिए एक आवश्यक उद्देश्य है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2023 का शीर्षक है, "लोगों के लिए, ग्रह के लिए और समृद्धि के लिए अधिक और बेहतर-लक्षित निवेश की आवश्यकता"।

यह "एक नई पर्यटन निवेश रणनीति के आसपास एकजुट होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, सरकारों, बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों, विकास भागीदारों और निजी क्षेत्र के निवेशकों को कार्रवाई के लिए आमंत्रित करता है।

शुक्रवार को इस उपलक्ष्य में प्रकाशित अपने सन्देश में महाधर्माध्यक्ष फीज़िकेल्ला ने इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित कराया कि ईश्वर द्वारा सृजित सृष्टि में निवेश करने का अर्थ इस विश्वास का प्रमाण है कि हम उस सृष्टि का सम्मान करते है जो ईश्वर द्वारा हमारे सिपुर्द की गई है।"

मानव प्रतिष्ठा को बढ़ावा

महाधर्माध्यक्ष फीज़िकेल्ला इस बात पर ज़ोर देते हैं कि स्थायी आर्थिक गतिविधि को मानवीय गरिमा को बढ़ावा देना चाहिए तथा अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक लाभ पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि "लाभ की हवस से नैतिकता की प्रधानता को धुँधला नहीं किया जा सकता है।"

महाधर्माध्यक्ष कहते हैं कि राजनीति को नवीन और रचनात्मक रास्तों का समर्थन करना चाहिए और उपयुक्त परियोजनाओं को समझना चाहिए "जिसका उद्देश्य सभी की भलाई करना और जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करना हो, विशेष रूप से सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले तथा ज़रूरतमन्दों के लिए।"

कला और संस्कृति के मूल्य और उनके संरक्षण पर भी संदेश में प्रकाश डाला गया है  "क्योंकि ये लोगों को ईश्वर को जानने और ख्रीस्तीय मूल्यों को संजीवित रखने में सक्षम बनाते हैं।" महाधर्माध्यक्ष लिखते हैं, "सुन्दरता का मार्ग सुसमाचार की घोषणा और विश्वासियों के आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के हमारे मिशन का एक अभिन्न अंग है। साथ ही,  कला और संस्कृति के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्यों की रक्षा करना "सभी की जिम्मेदारी है।"

ज़िम्मेदार पर्यटन का आह्वान कर महाधर्माध्यक्ष ने लिखते हैं, "पर्यटन और सृष्टि की देखभाल के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध है, क्योंकि ऐसा "पर्यटन जो व्यक्ति और पर्यावरण का सम्मान करता है, वह पिता ईश्वर की अच्छाई को ग्रहण करने का मार्ग खोलता है जो अपने प्यार को सभी तक प्रसारित करते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 May 2023, 11:54