खोज

लूर्द की माता मरियम लूर्द की माता मरियम  (®Tomasi Nicolò)

वाटिकन की वाटिका में माता मरियम से मुलाकात

वाटिकन संग्रहालय मई महीने में वाटिकन वाटिका में माता मरियम की तीर्थयात्रा प्रस्तुत करने जा रहा है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

मई का महीना माता मरियम के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर वाटिकन संग्रहालय तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को वाटिकन गार्डन में स्थापित माता मरियम की प्रतिमाओं को खोजने के लिए आध्यात्मिक और प्राकृतिक यात्रा का कार्यक्रम प्रदान करेगा।

तीर्थयात्री 3 – 31 मई के बीच हर बुधवार और शनिवार को माता मरियम की इस विशेष तीर्थयात्रा में भाग ले सकते हैं। इस तरह संत पापा की वाटिका में वनस्पति और कलात्मक दृश्यों के बीच इस विशेष तीर्थयात्रा में शामिल होना संभव होगा।

वाटिका पहले संत पापाओं के लिए आरक्षित होते थे जहाँ वे कुछ समय विश्राम हेतु व्यतीत कर सकते थे। आज उन्हें भी जनता के लिए खोल दिया गया है।

बहुमूल्य अवसर

यह पहल एक बहुमूल्य अवसर है जिसमें तीर्थयात्री यह देख सकते हैं कि संत पापाओं ने इस विशेष वाटिका में किस तरह माता मरियम के प्रति भक्ति प्रदर्शित की है, और इसे प्रार्थना एवं मनन-चिंतन का स्थान बनाया है।

दुनिया भर से माता मरियम की कई प्रतिमाओं को सजाया गया है जिसमें लूर्द की सबसे पुरानी माता मरियम से लेकर - लैटिन अमेरिका की माता मरियम शामिल हैं।

वाटिकन में अपारेचिदा की माता मरियम

फातिमा की माता मरियम और ग्वादालुपे की माता मरियम संत पापा फ्राँसिस के लिए अति प्रिय हैं। यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली है जिसमें परिवार और बच्चे शामिल हो सकते हैं। यह सिफारिश की जाती है कि शामिल होनेवाले बच्चे कम से कम छह वर्ष के हों।

निर्देशित पर्यटन इटालियन या अंग्रेजी में उपलब्ध हैं और यह बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुलभ हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 April 2023, 15:41