खोज

यूरोपीय सहयोग एवं सुरक्षा सम्बन्धी संगठन ओशे का लोगो, ऑस्ट्रिया यूरोपीय सहयोग एवं सुरक्षा सम्बन्धी संगठन ओशे का लोगो, ऑस्ट्रिया  (AFP or licensors)

यूरोपीय सुरक्षा पर यूक्रेन युद्ध के प्रभाव, महाधर्माध्यक्ष

विएना स्थित यूरोप में सहयोग एवं सुरक्षा सम्बन्धी संगठन ओशे की 1404 वीं विशिष्ट बैठक में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक वाटिकन के वरिष्ठ धर्माधिकारी महाधर्माध्यक्ष यानूस ऊरबानज़िक ने इस बात को रोखांकित किया है कि यूक्रेनी युद्ध के दुष्प्रभाव यूरोप पर लम्बे समय तक बने रहेंगे।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

विएना, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (रेई, वाटिकन रेडियो): विएना स्थित यूरोप में सहयोग एवं सुरक्षा सम्बन्धी संगठन ओशे की 1404 वीं विशिष्ट बैठक में परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक वाटिकन के वरिष्ठ धर्माधिकारी महाधर्माध्यक्ष यानूस ऊरबानज़िक  ने इस बात को रोखांकित किया है कि यूक्रेनी युद्ध के दुष्प्रभाव यूरोप पर लम्बे समय तक बने रहेंगे।

यूरोप की भूमिका

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि यूक्रेन में विनाशकारी युद्ध के परिणाम आने वाले लंबे समय तक यूरोपीय सुरक्षा को प्रभावित करेंगे। ऐसी परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि हम हेलसिंकी की भावना को जीवित रखें, चाहे यह कितना भी कठिन क्यों न लगे। उन्होंने कहा कि ओशे अपने क्षेत्र और उसके बाहर सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करने में एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा, "संप्रभु और स्वतंत्र राज्यों के रूप में और पूर्ण समानता की स्थितियों में" प्रतिभागी राष्ट्रों को वार्ता की मेज़ पर एक साथ लाकर ओशे संगठन ने कई अवसरों पर शांति के लिए एक मूल साधन के रूप में इसके मूल्य और इसके प्रभाव को दिखाया है और एक बार फिर उसे ऐसा करना चाहिए।

वार्ता सर्वोत्तम मार्ग

महाधर्माध्यक्ष ऊरबानज़िक ने कहा कि अपने जांचे-परखे "सहकारी सुरक्षा" दृष्टिकोण सहित ओशे ने दशकों से खुद को एक ऐसे संस्थान के रूप में साबित किया है जो इस तरह के कठिन समय में अपना योगदान दे सकता है। हालाँकि, ओशे के प्रदर्शन के व्यापक संदर्भ में, हमें वास्तविक संवाद के अधिक उपयुक्त साधनों और दूसरों की चिंताओं को सुनने की क्षमता की तलाश शुरू करनी चाहिए। हमें दूसरों को अलग न करते हुए अपने बीच विद्यमान मतभेदों को पहचानना होगा। ठोस चर्चाओं में संलग्न होकर हमें समाधान खोजने में सक्षम होना चाहिए क्योंकि रणभूमि में, चाहे वह सशस्त्र हो या वैचारिक, केवल और अधिक समस्याएँ पैदा होती हैं, इसलिये झगड़ों में न लगकर वार्ताओं से समाधान खोजना सर्वोत्तममार्ग है।

उन्होंने कहा, "ओशे न केवल ऐतिहासिक रूप से, बल्कि इस वर्तमान कठिन समय में भी संवाद और रचनात्मक जुड़ाव का मंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने संगठन के मुख्य मिशन पर वापस जाना महत्वपूर्ण है। हेलसिंकी फाइनल एक्ट कभी भी आज से अधिक आवश्यक नहीं रहा। हमें इसे देखना चाहिए और अपनी साझी उपलब्धियों को याद रखना चाहिए, साथ ही वर्षों की अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। हम इतिहास को फिर से नहीं लिख सकते, तथापि, हम पुराने घावों को भरने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं और भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।"

सार्वभौमिक मानव बंधुत्व

विश्व शांति दिवस के लिये सन्त पापा फ्रांसिस के शब्दों का स्मरण दिलाकर उन्होंने कहा, "यूक्रेन में युद्ध, "दुनिया भर के अन्य सभी संघर्षों के साथ, पूरी मानवता के लिए एक झटके का प्रतिनिधित्व करता है, न केवल सीधे तौर पर शामिल पार्टियों के लिए बल्कि सभी राष्ट्रों के सभी लोगों के लिये। अब हम केवल अपने व्यक्तिगत या राष्ट्रीय हितों के लिए जगह बनाने के बारे में नहीं सोच सकते; इसके बजाय, हमें सामान्य जन कल्याण के संदर्भ में सोचना होगा, यह पहचानते हुए कि हम एक बड़े समुदाय से संबंधित हैं, हमें अपने मन और हृदय को सार्वभौमिक मानव बंधुत्व के प्रति उदार रखना होगा।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 January 2023, 11:55