खोज

2021.11.25धर्मसभा के महासचिव कार्डिनल मारियो ग्रेच 2021.11.25धर्मसभा के महासचिव कार्डिनल मारियो ग्रेच  

सिनॉडालिटी पर ऑनलाइन धर्मसभा पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गय

धर्मसभा के लिए सामान्य सचिवालय सोफिया विश्वविद्यालय संस्थान के साथ मिलकर धर्मसभा के विषय पर एक बहुभाषी ऑनलाइन पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी,शनिवार 17 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : जैसा कि सिनॉडलिटी पर धर्मसभा महाद्वीपीय चरण पर जारी है, 2023 के वसंत में आयोजित होने वाले एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण खुल गया है जो विश्वव्यापी कलीसियाई कार्यक्रम पर केंद्रित है।

शुक्रवार को जारी एक प्रेस बयान में, धर्मसभा के जनरल सचिवालय ने कहा कि 4-चरणीय पाठ्यक्रम इतालवी, अंग्रेजी, स्पेनिश और पुर्तगाली में एक साथ अनुवाद के साथ पेश किया जाएगा।

सैद्धांतिक और व्यावहारिक क्षेत्र

धर्मसभा पाठ्यक्रम "ख्रीस्तीय सोच और अभिनय के सांप्रदायिक अभ्यास के लिए ख्रीस्तीय समुदाय को एक मॉडल प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक धार्मिक और प्रेरितिक तैयारी" करना चाहता है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाठ्यक्रम में चार चरण शामिल होंगे, जिसमें 3 शैक्षणिक मॉड्यूल और एक आवासीय बैठक शामिल है।

"वे धर्मसभा प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगं: धर्मसभा क्या है? क्या यह कलीसिया और कैनन लॉ के मजिस्ट्रियम में व्यक्त की गई बातों के अनुरूप है? इसे कलीसिया में कैसे जीना संभव है?”

पाठ्यक्रम सभी के लिए खुला है

पंजीकरण 15 जनवरी 2023 को बंद हो जाएगी और इसे सोफिया विश्वविद्यालय संस्थान की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

लोपियानो के मध्य इतालवी शहर में स्थित, फोकोलारे द्वारा संचालित विश्वविद्यालय अपने इवांजेली गौदियुम केंद्र के माध्यम से पाठ्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।

धर्मसभा के महासचिव कार्डिनल मारियो ग्रेच 17 जनवरी को पहला परिचयात्मक व्याख्यान देंगे।

पाठ्यक्रम में कोई भी भाग ले सकता है, जिसमें धर्माध्यक्ष, प्रेरितिक कार्यकर्ता, पुरोहित,  धर्मबहनें, समर्पित पुरुष और महिलाएं, सेमिनारियन और लोक धर्मी शामिल हो सकते हैं।

प्रतिभागी पूरे पाठ्यक्रम या एकल भाग चुन सकते हैं।

पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी लिंक पर पाई जा सकती है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 December 2022, 15:47