खोज

2022.12.13 कोर्डन डॉक्यूमेंट्री फिल्म यूक्रेन में शरणार्थियों को युद्ध से भागने में मदद करने वाली महिला स्वयंसेवकों के काम पर प्रकाश डालती है 2022.12.13 कोर्डन डॉक्यूमेंट्री फिल्म यूक्रेन में शरणार्थियों को युद्ध से भागने में मदद करने वाली महिला स्वयंसेवकों के काम पर प्रकाश डालती है 

'कोर्डन' वृत्तचित्र फिल्म यूक्रेन के सीमावर्ती शहरों में दिखाई जाएगी

वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) "कोर्डन", जो यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने वाली महिलाओं की कहानियों पर प्रकाश डालती है, यूक्रेन के सीमा क्षेत्रों और शहरों में दिखाई जाएगी, जिन्होंने संघर्ष से भागने वालों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 14 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : ऐलिस टॉमासिनी द्वारा निर्देशित ‘कोर्डन’ एक वृत्तचित्र फिल्म है जो यूक्रेनी शरणार्थियों की सहायता के लिए काम करने वाली पांच महिला स्वयंसेवकों की कहानी बताती है जो युद्धग्रस्त देश से एक ट्रेन के माध्यम से यूक्रेन-हंगरी सीमा पर भाग जाती हैं।

वाटिकन मीडिया और टेंडरस्टोरीज़ द्वारा सह-निर्मित, कोर्डन ने 2022 रोम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपना विश्व प्रीमियर और 2022 यूके फिल्म फेस्टिवल में इसका यूरोपीय प्रीमियर आयोजित किया, जहाँ इसने "सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र" का पुरस्कार जीता।

अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण

डॉक्यूमेंट्री दिसंबर 2022 में हंगरी, स्लोवाकिया, पोलैंड, मोल्दोवा और रोमानिया, शहरों और क्षेत्रों में स्क्रीनिंग के अपने दौरे की शुरुआत करती है, जो यूक्रेन के साथ लगी हैं और जिन्होंने शरणार्थियों को भागने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोर्डन फिल्म स्क्रीनिंग स्थान
कोर्डन फिल्म स्क्रीनिंग स्थान

विदेशों में स्वयंसेवकों और इतालवी सांस्कृतिक संस्थानों के समर्थन से, यात्रा 16 दिसंबर को बुडापेस्ट में शुरू होगी और इसमें ब्रातिस्लावा, क्राकोव और बुखारेस्ट जैसे शहर शामिल होंगे।

कोर्डन फिल्म
कोर्डन फिल्म

दुनिया भर में इस फिल्म को दिखाकर, आयोजक "समान विचारधारा वाले दयालु लोगों का एक वैश्विक आंदोलन बनाने की उम्मीद कर रहे हैं" जो "सच्चे कार्यों" और "शांतिपूर्ण तरीके" से जरूरतमंद लोगों का समर्थन करना चाहते हैं।

अवज्ञा की कहानी

यूक्रेन में हिंसा से भाग रहे सात मिलियन से अधिक महिलाओं और बच्चों के जीवन में व्यवधान के बीच, वृत्तचित्र दिखाता है कि कैसे यूक्रेन में महिलाएं स्वेच्छा से उन लोगों को आशा, साहस और एकजुटता प्रदान करने के लिए काम करती हैं जो सब कुछ पीछे छोड़ने के लिए मजबूर हैं।

इन पांच महिलाओं की कहानियों के माध्यम से अहिंसक सामाजिक मदद के महत्व को प्रदर्शित करते हुए, फिल्म का उद्देश्य उन शक्तिशाली भूमिका पर प्रकाश डालना है जो महिलाएं संघर्ष और उथल-पुथल के समय में शांतिदूत के रूप में निभा सकती हैं।

कोर्डन एकजुटता में एक साथ खड़े होने और अकथनीय आघात और कठिनाई का सामना करने के लिए एकजुट होने, एक दूसरे की और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान है।

कोर्डन फिल्म: यूक्रेन छोड़ने के लिए बस का दृश्य
कोर्डन फिल्म: यूक्रेन छोड़ने के लिए बस का दृश्य

निदेशक एलिस टॉमासिनी ने कहा कि वह हंगरी के साथ यूक्रेनी सीमा पर स्वेच्छा से फिल्म बनाने के लिए प्रेरित हुईं और पहली बार दयालुता की शक्ति और सबसे अंधेरे दिनों में एक-दूसरे की मदद करने वाले लोगों को देखा।

उन्होंने कहा, "यह पांच सामान्य महिलाओं की कहानी है जो घिरे हुए लोगों की मदद करने के लिए कुछ असाधारण करती हैं।" यह "एक वृत्तचित्र भी है जिसका उद्देश्य अहिंसक कार्रवाई के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 December 2022, 16:18