खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में निर्मित चरनी  और  क्रिसमस ट्री संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में निर्मित चरनी और क्रिसमस ट्री  

शनिवार को वाटिकन की चरनी का अनावरण किया जाएगा

वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में निर्मित चरनी और क्रिसमस ट्री का वार्षिक ट्री-लाइटिंग समारोह में अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे जिन्होंने इस वर्ष का क्रिसमस पेड़ और चरनी दान किए हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 03 दिसम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन में शनिवार, 3 दिसम्बर को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में निर्मित चरनी का वार्षिक क्रिसमस ट्री लाइटिंग समारोह में अनावरण किया जाएगा। यह समारोह रोम के समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। खराब मौसम और बारिश की वजह से उद्घाटन समारोह संत पापा पॉल षष्टम सभागार में किया जाएगा।

समारोह से पहले, संत पापा फ्राँसिस शनिवार की सुबह सुत्रियो, रोसेलो और ग्वाटेमाला के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिन्होंने इस वर्ष के क्रिसमस पेड़ और चरनी उपहार में दिया।

उद्घाटन समारोह

वाटिकन सिटी राज्य के गवर्नरेट के अध्यक्ष कार्डिनल फर्नांडो वेर्गेज़ अल्ज़ागा और महासचिव सिस्टर रफ़ाएला पेट्रिनी, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में लकड़ी से निर्मित चरनी का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में सुत्रियो, रोसेलो और ग्वाटेमाला के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं जिन्होंने वाटिकन को चरनी और क्रिसमस ट्री उपहार में दिया।

क्रिसमस दृश्य और सफेद देवदार

क्रिसमस ट्री की रोशनी ट्रिवेंटो के धर्माध्यक्ष क्लाउडियो पालुम्बो, रोसेलो के मेयर, एलेसियो मोनाको और अन्य करेंगें। इस वर्ष, राजसी सफेद देवदार के पेड़ को "ला क्वाड्रिफ़ोग्लियो" मनोरोग पुनर्वास केंद्र में रहने वाले युवाओं, इटली के बोरेलो में बुजुर्ग रोगियों केयर सेंटर "संत अंतोनियो" और पिज़ोफ़ेराटो, कादरी एवं विला सांता मारिया के स्कूली बच्चों के सहयोग से सजाया गया है।

वाटिकन सिटी राज्य के गवर्नरेट के एक बयान अनुसार, उत्तरी इतालवी फ्रूली-वेनेज़िया जुलिया क्षेत्र में उदीने प्रांत के सुत्रियो गांव द्वारा 2022 की चरनी को दी गई।

सुत्रियो चरनी पूरी तरह से लकड़ी से बना है, एक अर्ध-गोले के साथ जो ग्रोटो के रूप में कार्य करता है, जहां पवित्र परिवार को प्रदर्शित किया गया, जिसके चारों ओर आदमकद पात्रों को रखा गया है।

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में चरनी और क्रिसमस पेड़ रविवार, 8 जनवरी, 2023 प्रभु के बपतिस्मा के पर्व तक प्रदर्शन के लिए रखा रहेगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 December 2022, 15:33