खोज

डोनेस्क के लेमन में सामूहिक कब्रस्थान डोनेस्क के लेमन में सामूहिक कब्रस्थान 

युद्ध समाप्त करने एवं परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने हेतु पोप की अपील

संयुक्त राष्ट्र के स्थायी पर्यवेक्षक महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल कच्चा ने एक अति आवश्यक अपील करते हुए यूक्रेन में युद्ध को रोकने एवं परमाणु हथियारों के प्रतिबंध की अपील की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल कच्चा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करते हुए तबाह यूक्रेन के लिए एक अपील जारी की।

उन्होंने कहा, "युद्ध के इस पागलपन को रोका जाए, जो हरेक घंटा निर्दोष लोगों की जान ले रहा है, लोगों के घावों को गहरा कर रहा है, आपसी विश्वास को नष्ट कर रहा है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था निर्भर करती है।"

संयुक्त राष्ट्र के लिए वाटिकन के प्रतिनिधि ने मंगलवार को एक विशेष सत्र को सम्बोधित किया, जब उन्होंने तत्काल युद्ध-विराम करने एवं वार्ता शुरू करने हेतु संत पापा फ्राँसिस की अपील दुहरायी।

पोप फ्राँसिस की अपील का हवाला देते हुए महाधर्माध्यक्ष कच्चा ने गौर किया कि "समाधान मानव जीवन के मूल्य की पवित्रता के प्रति सम्मान पर आधारित हैं साथ ही प्रत्येक देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर भी।"

उन्होंने कहा कि हम सभी की अपनी भूमिका है, हमें युद्ध की खतरनाक वृद्धि में शामिल होने से बचना चाहिए और बातचीत के लिए पहल को बढ़ावा और समर्थन देना चाहिए। महाधर्माध्यक्ष ने इस आह्वान की अति आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इन शब्दों का वजन परमाणु हथियारों में वृद्धि के खतरे से बढ़ जाता है, और "उन लोगों के दिलों के परिवर्तन को और भी जरूरी बनाता है जो युद्ध के परिणाम को अपने हाथों में लेते हैं, ताकि हिंसा का तूफान समाप्त हो सके, और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को न्याय में पुनर्निर्माण किया जा सके।

अपने वक्तव्य का समाप्त महाधर्माध्यक्ष कच्चा ने संत पापा पौल छटवें के शब्दों के साथ की, "युद्ध कभी नहीं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 October 2022, 16:26