खोज

2022.08.30 संत पापा जॉन पॉल प्रथम 2022.08.30 संत पापा जॉन पॉल प्रथम 

पोप जॉन पॉल प्रथम : 'धन्य घोषणा उनकी मृत्यु के बारे में फर्जी खबरों को दूर करता है

वाटिकन प्रेस कार्यालय, रविवार 4 सितम्बर को वाटिकन में पोप जॉन पॉल प्रथम की धन्य धोषणा समारोह में कई प्रमुख लोगों को एक साथ लाता है, ताकि उनकी विरासत का पता लगाया जा सके और आधुनिक इतिहास में सबसे कम समय तक रहे परमाध्यक्ष की अप्रत्याशित मृत्यु के संदेह को दूर किया जा सके।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 03 सितम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस रविवार, 4 सितंबर 2022 को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पवित्र मिस्सा के दौरान अपने पूर्ववर्ती संत पापा जॉन पॉल प्रथम को धन्य घोषणा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

कलीसिया के इतिहास में 34 दिनों के लिए परमाध्यक्ष रहे संत पापा जॉन पॉल प्रथम, "मुस्कुराते हुए संत पापा" के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक मृत्यु ने कई षड्यंत्र सिद्धांतों को जन्म दिया।

धन्य प्रकरण संत पापा जॉन पॉल प्रथम के प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके शिक्षण, आध्यात्मिक गहराई और धार्मिक शिक्षा को बेहतर ढंग से जानने और खोजने में मदद करता है।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें संत प्रकरण हेतु संत पापा जॉन पॉल प्रथम के पोस्टुलेटर कार्डिनल बेनियामिनो स्टेला, उप पोस्टुलेटर स्टेफ़ानिया फलास्का, उनकी भगिनी लीना पेट्री, संत पापा के बेजान शरीर को खोजने वाली पहली व्यक्ति सिस्टर मार्गेरिटा मारिन और अर्जेंटीना के एक पुरोहित, फादर जुआन जोस डबस्ती, जिन्होंने छोटी लड़की के उपचार के लिए संत पापा जॉन पॉल प्रथम से प्रार्थना की और वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गई।

भगिनी लीना: "उन्होंने युद्ध के दौरान यहूदियों की मदद की।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दो महिलाओं को अपना अनुभव साझा करने का अवसर दिया। वे अल्बिनो लुसियानी को अच्छी तरह से जानती थी, जो बाद में संत पापा जॉन पॉल प्रथन बने।

मरिया बम्बिना धर्मसमाज की सिस्टर मार्गेरिटा मारिन संत पापा अपार्टमेंट में एक सहायक थीं। उन्हें और सिस्टर विन्चेंसा ताफ्फारेल को 28 सितंबर 1978 को संत पापा का बेजान शरीर मिला।

संत पापा का बहन अंतोनिया की बेटी, लीना पेट्री ने रोम से "अपने चाचा" द्वारा भेजे गए पोस्टकार्ड के साथ-साथ उनकी सलाह, संत अगुस्टीन और संत थॉमस के बारे में उनकी बातचीत को याद किया।

सुश्री पेट्री ने अपने चाचा पोप और अपनी बहन के साथ फोन कॉल के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने बेलुनो में हिटलर और मुसोलिनी के बीच मुलाकात का उल्लेख किया और अपनी बोली में कहा, "हम दो पागलों के हाथों में हैं!"

सुश्री पेट्री ने अपने चाचा द्वारा युद्ध के दौरान संकट में फंसे लोगों, विशेषकर यहूदियों की सहायता करने बारे में भी बताया।

कार्डिनल बेनियामिनो स्टेला: "उनका संदेश आज की दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।"

कार्डिनल स्टेला ने धन्य घोषित करने के कारण पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें ने अपने पूर्ववर्ती के बारे में एक बयान दिया था।

उन्होंने कहा, यह पहली बार था जब "एक परमाध्यक्ष ने दूसरे परमाध्यक्ष के बारे में गवाही दी थी।"

धन्य घोषणा प्रकरण, जिसे ब्राजील की कलीसिया से प्रोत्साहन मिला है और अर्जेंटीना में दूर तक, धीरे-धीरे फैल गया है। हालांकि, धीमी गति से और बड़े धीरज के साथ कार्य सम्पन्न किया गया।

इतिहास को एक साथ जोड़ना

सुश्री फालास्का ने कहा, ठीक स्रोतों का अधिग्रहण और जॉन पॉल प्रथम वाटिकन फाउंडेशन द्वारा एकत्र किए गए प्रभावशाली दस्तावेज थे, जिसने उचित ऐतिहासिक पुनर्निर्माण में "विश्लेषणात्मक विश्लेषण" को सक्षम बनाया।

वाटिकन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष और उप पोस्टुलेटर ने इस बात पर जोर दिया, "इतिहास-लेखन में संत पापा जॉन पॉल प्रथम की रुचि साधारण  थी। उनके काम, व्यक्तित्व और विचारों के बारे में बहुत ही कम बातें सुनने को मिलती है।"

इसलिए संत प्रकरण ने "ऐतिहासिक सत्य के लिए संत पापा जॉन पॉल प्रथम के बारे में वास्तव में बात करने के लिए सभी दस्तावेज" प्रदान किया है। लक्ष्य "पूरी तरह से एक यात्रा कार्यक्रम का पुनर्निर्माण करना था, जिसमें से एक हिमखंड का सिरा था।"

सुश्री फालास्का ने कहा, हम वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति आभारी हैं, जिसकी वजह जहर से मौत के बारे में नकली खबरों को रोकना संभव था जो "लंबे समय तक बनी रही।"

"यह अविश्वसनीय है कि उनकी मृत्यु के 44 साल बाद भी हम अभी भी सोच रहे हैं कि उनकी हत्या क्यों की गई," उन्होंने कहा, सूत्रों ने झूठी कथा को दूर करने में मदद की।

संत पापा जॉन पॉल प्रथम का अवशेष
संत पापा जॉन पॉल प्रथम का अवशेष

रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड

लुसियानी की मृत्यु के मामले में, पोस्टुलेटरों ने मेडिकल रिकॉर्ड, अदालती बयान, डॉक्टरों की रिपोर्ट प्राप्त करने की बात की, जिसमें परमधर्मपीठीय प्राथमिक चिकित्सक, डॉ मारियो फोंटाना और डॉ रेनाटो बुजोनेटी शामिल थे - जिन्होंने मृत्यु और चिकित्सा इतिहास तैयार किया था और दिवंगत पोप के शरीर के संरक्षण के लिए प्रदान किया गया।

फलास्का ने कहा, "कुछ लोग पूछते हैं: 'शव परीक्षण क्यों नहीं किया गया था?' तब कोई कानून नहीं था, क्योंकि जॉन पॉल द्वितीय ने इसे 1983 में पेश किया था। इसके अलावा, संदेह पर एक शव परीक्षा का अनुरोध किया जाता है। डा. फोंटाना और डा. बुजोनेटी ने अपनी मृत्यु रिपोर्ट में लिखा था कि उन्होंने नहीं सोचा कि यह आवश्यक था।"

लुसियानी की लाश को देखते हुए, दोनों पेशेवरों ने निश्चय किया और "अचानक मौत" लिखा और "जब आप फोरेंसिक में ऐसा लिखते हैं, तो यह हमेशा स्वाभाविक मौत होती है।" पत्रकार ने जोर देकर कहा, "यह दिल का दौरा था।"

पोप जॉन पॉल प्रथम जिन्होंने "अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लिया था, हालांकि कुछ समय से सीने में दर्द के संकेत के माध्यम से रात को दिल का दौरा पड़ने की चेतावनी दी थी, जिसे उन्होंने पसली दर्द समझकर से हल्के में लिया और हर रात की तरह बहनों का अभिवादन करते हुए बिस्तर पर चले गए और सिस्टर मार्गरेट से उन्होंने कहा, "अगर प्रभु की इच्छा है तो हम कल एक-दूसरे को देखेंगे और हम एक साथ पवित्र मिस्सा समारोह मनाएंगे।"

आयरन की हुई कमीज

कमजोर आवाज में बोलते हुए, सिस्टर मार्गेरिटा ने इन मजबूत यादों को संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण उपाख्यानों की सूचना दी, जो कि अल्बिनो लुसियानी की छवि को पुनर्स्थापित करते हैं।

उदाहरण के लिए, दोपहर में एक बार, एक सिस्टर को आयरन करते हुए देख संत पापा ने कहा, "मैं तुमसे इतनी मेहनत करवाता हूँ ... शर्ट इतनी अच्छी है क्योंकि यह गर्म है, मुझे पसीना आता है, और मुझे उन्हें अक्सर बदलना पड़ता है। केवल कॉलर और कफ को आयरन करें, क्योंकि बाकी तो अंदर में रहता और छिप जाता है।"

संत पापा जॉन पॉल प्रथम चित्र एक चीनी कलाकार का काम है।

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में रविवार को चीनी कलाकार यान झांग द्वारा चित्रित संत पापा जॉन पॉल प्रथम की तस्वीर प्रदर्शित किया जायेगा, जिसके निर्माण को पत्रकार टेरेसा त्सेंग द्वारा एक उत्तेजक वीडियो में दिखाया गया था।

ब्यूनस आयर्स से युवती, कैंडेला जिआर्डा के चमत्कारिक चंगाई पर बनाये गये एक वीडियो को वाटिकन प्रेस कार्यालय में दिखाया गया, जिसने संत पापा जॉन पॉल प्रथम की धन्य घोषणा के लिए रास्ता साफ कर दिया। कैंडेला जिआर्डा के पैर में फ्रैक्चर के कारण, वह और उसकी मां, रोक्साना सोसा, धन्य घोषणा समारोह में शामिल होने के लिए रोम नहीं आ पा रहे हैं।

अर्जेंटीना के पुरोहित फादर जुआन जोस डबस्ति ने चमत्कार के बारे में बताया, "पवित्र आत्मा ने सुझाव दिया कि मैं बीमार बच्ची के लिए प्रार्थना करूँ।"

उस समय बह बच्ची एक घातक दुर्दम्य मिर्गी से पीड़ित थी।  अस्पताल में उसकी माँ हताश थी। डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह रात भर भी नहीं रहेगी। फादर डबस्ति बच्ची के बिस्तर के पास थे। इस हताश भरे क्षण में उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें अल्बिनो लुसियानी से एक साथ प्रार्थना करनी चाहिए।

फादर ने कहा, "उसे उस हालत में देखकर, मैं जॉन पॉल प्रथम से उसकी बच्ची की चंगाई के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रेरित हुआ और उसके साथ एवं कुछ नर्सों के साथ मैंने उससे प्रार्थना की। उस क्षण तक मैंने जॉन पॉल प्रथम से चंगाई के लिए कभी प्रार्थना नहीं की थी। मैंने रोक्साना को कैंडेला के उपचार के लिए लुसियानी की मध्यस्थता से प्रार्थना करने का प्रस्ताव क्यों दिया? मुझे नहीं पता। यह पवित्र आत्मा की कृपा थी।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 September 2022, 17:27