खोज

गर्म होते तापमान के परिणाम, प्रतीकात्मक तस्वीर गर्म होते तापमान के परिणाम, प्रतीकात्मक तस्वीर 

पर्यावरण संकट ज़मीनी स्तर पर संबोधित किया जाये, कार्डिनल

आर्जेन्टीना की राजधानी बोएनुस आयरस में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर दूसरे लातीनी अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिभागियों को प्रेषित एक विडियो सन्देश में वाटिकन स्थित अखण्ड मानव विकास सम्बन्धी परमधर्मपीठीय परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल माईकिल क्रेन्सी ने पर्यावरण संकट को ज़मीनी स्तर पर संबोधित किये जाने का आह्वान किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

बोएनुस आयरस, शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (रेर्ई, वाटिकन रेडियो): आर्जेन्टीना की राजधानी बोएनुस आयरस में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर दूसरे लातीनी अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिभागियों को प्रेषित एक विडियो सन्देश में वाटिकन स्थित अखण्ड मानव विकास सम्बन्धी परमधर्मपीठीय परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल माईकिल क्रेन्सी ने पर्यावरण संकट को ज़मीनी स्तर पर संबोधित किये जाने का आह्वान किया। 

समाधान का प्रस्ताव

06 से 18 नवम्बर तक मिस्र के शर्म एल शेख शहर में जलवायु परिवर्तन पर कॉप-27 वार्षिक सम्मेलन तथा 07 से 19 दिसम्बर तक  कनाडा के मोन्टरियाल शहर में जैव विविधता पर आयोजित कॉप-15 की पृष्ठभूमि में कार्डिनल क्रेन्सी ने उक्त आह्वान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जलवायु और जैव विविधता सम्बन्धी चुनौतियों का सबसे अच्छा समाधान स्थानीय सरकारों को शामिल करके किया जा सकता है जो गर्म होते तापमान और जैव विविधता के विनाश के परिणामों से सबसे अधिक प्रभावित समुदायों के करीब हैं।

जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर दूसरे लातीनी अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्पूर्ण लातीनी अमरीका  के विशेषज्ञ और राजनीतिक नेता क्षेत्र में स्थानीय सरकारों की जलवायु कार्रवाई सम्बन्धी संभावित रणनीतियों की जांच करेंगे; उनकी ताकत और कमजोरियों, जोखिमों और अवसरों की पहचान करेंगे, और इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज़मीनी स्तर पर नागरिकों को संवेदनशील बनाने और उन्हें शामिल करने हेतु शिक्षा के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

स्थानीय लोगों का अनुभव

अपने वीडियो संदेश में कार्डिनल क्रेन्सी ने उक्त दृष्टिकोण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया, जो कि हमारे सामान्य घर की देखभाल पर सन्त पापा फ्राँसिस के विश्व पत्र "लाओदातो सी" के दृष्टिकोण के अनुरूप है।" उन्होंने कहा कि जलवायु कार्रवाई में स्थानीय सरकारों की भूमिका के बारे में बात करने का मतलब है कि लोगों और क्षेत्रों की कमजोरियों को सुनना तथा उन लोगों का साथ देना और उनके ठोस अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करना, जो सार्वजनिक नीतियों, नियामक ढांचों और प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता की परिभाषा से बहिष्कृत हैं।"

साथ ही, उन्होंने कहा, "स्थानीय शासन के हस्तक्षेपों पर विशेष ध्यान देने का अर्थ है उन लोगों को प्रमुखता देना जो अक्सर हमारे समाज में सबसे निम्न एवं गौण माने जानेवाले लोगों के सबसे करीब होते हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने जैव विविधता के नुकसान के परिणामों को लगातार और चुपचाप सहन किया है"।

उन्होंने स्मरण दिलाया कि लाओदातो सी में सन्त पापा फ्राँसिस ने वर्तमान वैश्विक पर्यावरण संकट से निपटने के लिए स्थानीय लोगों सहित स्थानीय समुदायों के अनुभव को शामिल करने और महत्व देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्डिनल क्रेन्सी ने इस बात पर सन्तोष व्यक्त किया उक्त काँग्रेस में शिक्षा के महत्व के प्रति भी ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "भूमि के क़रीब रहने वाले लोगों को शिक्षा प्रदान करना तथा उनका सम्मान करना सबसे कमजोर लोगों को सशक्त तथा और अधिक जागरूक बनाता है ताकि एक ऐसी नई नागरिकता का निर्माण किया जा सके जिसके दिलो दिमाग़ में अपने आम घर और निर्माण की देखभाल हो।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 September 2022, 12:02