खोज

'कला और विश्वास': संत पेत्रुस महागिरजाघर पर वीडियो प्रदर्शन

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रेरितिक समूहों द्वारा आयोजित "कला और विश्वास" पहल के हिस्से के रूप में संत पेत्रुस के जीवन को दर्शाते हुए 2 अक्टूबर से संत पेत्रुस महागिरजाघर के अग्रभाग में एक वीडियो दिखाया जाएगा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 21 सितम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : रविवार 2 अक्टूबर को रात 9 बजे से, संत पेत्रुस के जीवन को दर्शाने वाला एक विशेष वीडियो संत पेत्रुस महागिरजाघर के अग्रभाग पर दर्शाया जाएगा।

"मेरा अनुसरण करो" महान संत पेत्रुस के जीवन और प्रभाव की जांच और चिंतन करने के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रेरितिक समूह द्वारा आयोजित  "कला और विश्वास"  एत नये कार्यक्रम का हिस्सा है।

रविवार 2 अक्टूबर से रविवार 16 अक्टूबर तक हर रात 9 बजे इसे प्रदर्शित किया जाएगा। वीडियो करीब 8 मिनट तक चलेगा।

वीडियो

वीडियो में संत पेत्रुस के जीवन में महत्वपूर्ण क्षणों की समीक्षा की गई है। जिसमें एक शिष्य के रूप में येसु का अनुसरण करने का आह्वान, उनका मिशन और उनकी शहादत शामिल है।

वीडियो के लिए छवियों को महागिरजाघर और वाटिकन संग्रहालय के भीतर कला के विशाल संग्रह से चित्रों और आइकन की एक श्रृंखला से लिया गया था, जिसमें संवेदी अनुभव के लिए छवियों, शब्दों और ध्वनियों को संयोजित करने के लिए उच्च तकनीक वाले उपकरणों का उपयोग किया गया है।

महागिरजाघर का प्रेरितिक समूह

इमारत और प्रवेश करने वालों की आध्यात्मिक और भौतिक जरूरतों को समायोजित करने के लिए,संत पेत्रुस महागिरजाघर  फाब्रिका दी सान पिएत्रो, वाटिकन सिटी स्टेट के भिखारिएट, वाटिकन चैप्टर, संत पेत्रुस पल्ली और फ्रातेल्ली तूत्ती फाउंडेशन समूहों की मदद लेती है।

इन समूहों ने वीडियो प्रक्षेपण सहित संत पेत्रुस के जीवन पर विशेष पहल की है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 September 2022, 15:48