खोज

2022.08.23संत पापा की कजाकिस्तान प्रेरितिक यात्रा का लोगो 2022.08.23संत पापा की कजाकिस्तान प्रेरितिक यात्रा का लोगो  

संत पापा की कजाकिस्तान प्रेरितिक यात्रा के लोगो का अनावरण

वाटिकन ने संत पापा फ्राँसिस की कजाकिस्तान प्रेरितिक यात्रा के लिए लोगो (प्रतीक) प्रकाशित किया, जो "शांति और एकता के दूत" आदर्श वाक्य के तहत 13-15 सितंबर को होगा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 24 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस की आगामी कजाकिस्तान प्रेरितिक यात्रा का लोगो (प्रतीक) मंगलवार को जारी किया गया, जिसका आदर्श वाक्य है "शांति और एकता के दूत"।

विश्व और पारंपरिक धर्मों के नेताओं की सातवीं कांग्रेस के अवसर पर, संत पापा 13 से 15 सितंबर 2022 तक मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं, संत पापा राजधानी नूर-सुल्तान का दौरा करेंगे।

लोगो

उनकी यात्रा के प्रतीक में एक कबूतर और एक जैतून की शाखा है। कबूतर के पंखों को दो हाथों से जोड़कर दर्शाया गया है जो शांति और एकता के दूतों के प्रतीक हैं। पंखों पर चित्रित हृदय प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है - आपसी समझ, सहयोग और संवाद का फल, जबकि जैतून की शाखा को एक विशिष्ट कज़ाख सजावटी छवि के साथ दर्शाया गया है।

पृष्ठभूमि में एक "शन्यारक" (हल्के नीला रंग में), कज़ाख लोगों के पारंपरिक आवास का एक तत्व, "यर्ट" और अंदर में एक पीला क्रूस है।

इस्तेमाल किए गए रंग, हल्के नीले और पीले, कजाकिस्तान के झंडे के समान हैं, जबकि पीला और सफेद वाटिकन के झंडे के रंग हैं। टहनी पर हरा रंग आशा का प्रतीक है।

प्रेरितिक यात्रा का आदर्श वाक्य - "शांति और एकता के दूत" - कज़ाख भाषा में सबसे ऊपर और रूसी भाषा में सबसे नीचे दिखाया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 August 2022, 15:25