खोज

ग्रीस में सन्त पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा के दौरान, प्रतीकात्मक तस्वीरः 06.12.2021 ग्रीस में सन्त पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा के दौरान, प्रतीकात्मक तस्वीरः 06.12.2021 

ग्रीक राजदूत ने सन्त पापा के समक्ष प्रस्तुत किया प्रत्यय पत्र

ग्रीस की राजदूत श्रीमती आयकातेरीनी कातिया जोर्जू ने शुक्रवार को वाटिकन में सन्त पापा फ्राँसिस के समक्ष अपना प्रत्यय पत्र प्रस्तुत किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 25 फरवरी 2022 (रेई,वाटिकन रेडियो): ग्रीस की राजदूत श्रीमती आयकातेरीनी कातिया जोर्जू ने शुक्रवार को वाटिकन में सन्त पापा फ्राँसिस के समक्ष अपना प्रत्यय पत्र प्रस्तुत किया।

परमधर्मपीठ के लिये ग्रीस की नवनियुक्त राजदूत महोदया आयकातेरीनी कातिया जोर्जू का जन्म तुर्की के इस्तानबुल में 19 सितम्बर, 1960 ई. को हुआ था। आपने आथेन्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र संकाय में ग्रीक और अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन किया है।

परमधर्मपीठ के लिये ग्रीस की राजदूत नियुक्त होने से पूर्व, सन् 1985 से लेकर 2021 तक, श्रीमती आयकातेरीनी कातिया जोर्जू स्वीडन में राजदूत पद पर तथा मकदूनिया, जर्मनी, साईप्रस, आयरलैण्ड एवं यूरोपीय संघ स्थित ग्रीस के राजदूतावासों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएँ अर्पित कर चुकी हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 February 2022, 11:29