खोज

वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर 

लेबनान में संत पापा की निकटता, विदेश सचिव बेरूत का दौरा करेंगे

परमधर्मपीठ के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष गलाघेर की बेरूत यात्रा 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी और इसमें राजनीतिक और धार्मिक अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 29 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : लेबनान और परमधर्मपीठ के बीच संबंधों से संबंधित कई समारोहों और वर्षगांठों को चिह्नित करने के लिए महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर के 31 जनवरी को बेरूत पहुँचने वाले हैं और 4 फरवरी तक वहाँ रहेंगे। वाटिकन के विदेश सचिव मध्य पूर्वी राष्ट्र के प्रति संत पापा फ्राँसिस की चिंता और देश वासियों के साथ उनकी निकटता से अवगत कराएंगे। यह राष्ट्र एक गंभीर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

वर्षगांठों का वर्ष

इस वर्ष परमधर्मपीठ और लेबनान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ और देश में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय की प्रेरितिक यात्रा की 25वीं वर्षगांठ है। रोम में धर्माध्यक्षीय धर्माध्यक्षों की विशेष धर्मसभा, 1995 में आयोजित की गई थी।  धर्मसभा के बाद प्रेरितिक प्रबोधन "लेबनान के लिए एक नई आशा" पर हस्ताक्षर के अवसर पर संत पापा जॉन पॉल द्वितीय की यात्रा 10 मई, 1997 को हुई थी। इस वर्ष संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें की प्रेरितिक यात्रा की 10वीं वर्षगांठ है, जिन्होंने 2010 में मध्य पूर्व के लिए धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के बाद बेरूत में धर्मसभा के बाद प्रेरितिक प्रबोधन, "मध्य पूर्व में एक्लेसिया" पर हस्ताक्षर किया था।

यात्रा के कार्यक्रम

अपनी यात्रा के दौरान महाधर्माध्यक्ष गलाघेर राज्य के अधिकारियों और ऑर्थोडोक्स प्राधिधर्माध्यक्षो और काथलिक धर्माध्यक्षों के साथ-साथ मुस्लिम और ड्रूज़ धार्मिक नेताओं, सांस्कृतिक और राजनीतिक हस्तियों से मिलेंगे। वे कुछ महत्वपूर्ण स्थानों और समुदायों का भी दौरा करेंगे और कासलिक के ‘होली स्पीरिट विश्वविद्यालय’ द्वारा आयोजित "जॉन पॉल द्वितीय और लेबनान" संगोष्ठी के उद्घाटन में भाग लेंगे।

लेबनान के प्रति संत पापा की निकटता

महाधर्माध्यक्ष गलाधेर सभी लेबनानी लोगों के लिए संत पापा के स्नेह और निकटता लाएंगे। संत पापा फ्रांसिस के विचारों में लेबनान हमेशा मौजूद है। 10 जनवरी को परमधर्मपीठ से मान्यता प्राप्त राजनायिकों को अपने वार्षिक संबोधन में संत पापा ने "प्रिय लेबनानी लोगों के लिए अपनी प्रार्थना को नवीनीकृत किया, जो देश के आर्थिक और राजनीतिक संकट का समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं।" संत पापा ने आशा व्यक्त की कि देश में आवश्यक सुधार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विभिन्न धर्मों के बीच भाईचारे के एक मॉडल के रूप में अपनी उचित पहचान में बने रहने में मदद मिलेगी।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 January 2022, 14:23