खोज

FILE PHOTO: A general view of the U.S. Capitol, in Washington FILE PHOTO: A general view of the U.S. Capitol, in Washington 

मार्क ए.एकमैन पिट्सबर्ग धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष

मान्यवर मार्क ए.एकमैन को अमेरीकी, पिट्सबर्ग धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 5 नवम्बर 2021 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने मान्यवर मार्क ए.एकमैन को अमेरीकी, पिट्सबर्ग धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है, जो वर्तमान में पिट्सबर्ग में पुनरुत्थान पल्ली के पुरोहित है।  

मान्यवर मार्क ए. एकमैन का जन्म 09 फरवरी, 1959 को पिट्सबर्ग धर्मप्रांत में ही हुआ था। उन्होंने सेंट पॉल सेमिनरी से कलीसियाई संबंधी अध्ययन की शुरूआत की।  उन्होंने ड्यूक्सने विश्वविद्यालय से सन् 1981 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने लैट्रोब, पेंसिल्वेनिया के सेंट विंसेंट सेमिनरी से सन् 1984 में मास्टर ऑफ डिवाइनिटी की पढ़ाई पूरी की।

उनका पुरोहिताभिषेक 11 मई सन् 1985 को पिट्सबर्ग धर्मप्रांत में हुआ।

उन्होंने निम्नलिखित पल्लियों पर सहायक पल्ली पुरोहित के रुप में अपनी सेवाएँ प्रदान की: पुनरुत्थान पल्ली के पुरोहित (1985-1990) पिट्सबर्ग में संत सेबेस्टियन पल्ली (1990-1991), बेथेल पार्क में संत वेलेंटाइन पल्ली (1991-1992), संत विनिफ्रेड पल्ली (1992-) 1994))और पिट्सबर्ग में संत जॉन विएनी पल्ली (1994-1998); सेटन-लासाल काथलिक हाई स्कूल के पुरोहित (1992-1998) और डेपॉल स्कूल फॉर हियरिंग एंड स्पीच (1996-1998); संत सिल्वेस्टर पल्ली (1998-2009)  में चैपलिन स्वरुप अपनी सेवाएँ दी।

वे संत नॉरबर्ट पल्ली में (2006-2009), संत थॉमस मोर पल्ली (2009-2013) और पिट्सबर्ग के पुनरुत्थान पल्ली में (2021 से)  सेंट नॉरबर्ट पल्ली के प्रशासक (2005-2006) रहें।  एपिफेनी पल्ली (2017-2018), संत जॉन कैपिस्ट्रान पल्ली (2020-2021), संत थॉमस मोर पल्ली (2020-2021) में पुरोहितिक सेवाएं प्रदान की (2013- 2020)। इसके अलावे वे पुरोहितों के सलाहकारी राष्ट्रीय समिति के सदस्य रहे (2010-2020) ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 November 2021, 15:43