खोज

मन्यावर इजराएल ब्रावो कोर्टेस मन्यावर इजराएल ब्रावो कोर्टेस 

तिबो के धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

मन्यावर इजराएल ब्रावो कोर्टेस, तिबो, कोलम्बिया का धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये।

दिलीप संजय एक्क-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 5 नवम्बर 2021 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने कोलम्बिया के कुकुटा धर्मप्रांत के पुरोहित मन्यावर इजराएल ब्रावो कोर्टेस, तिबो, कोलम्बिया का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे वर्तमान में  नोएस्ट्रा सीनोरा डेल रोसारियो डी चिक्विनक्विरा में पुल्ली पुरोहित स्वरुप कार्यरत हैं।

मन्यावर  इजराएल ब्राबवो कोर्टेस का जन्म 4 जून 1971 एल एस्पिनाल  में हुआ था। उन्होंने कुकुटा में सैन जोसे के गुरूकुल में अपनी पुरोहिताई की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने रोम के परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से सामाजिक संचार में लाइसेंस प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने  धर्मशास्त्र में लाइसेंस प्राप्त करते हुए बोगोटा के परमधर्मपीठय यूनिवर्सिडैड जावेरियाना से संचार माध्यमों में विशेषज्ञता के अलावे इंस्टीट्यूटो टेओलोगिको पास्टरल पैरा अमेरिका लैटिना में युवाओं की प्रेरिताई पर विशेषज्ञता प्राप्त की।

उनका पुरोहिताभिषेक 1 फरवरी 1997 को कुकुटा धर्मप्रांत में हुआ।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है: संत पेड्रो क्लेवर के डीकन (1996), नोएस्ट्रा सेनोरा डेल रोसारियो में सहायक पल्ली पुरोहित (1997), पल्ली संचालक (1998) और सैन जुडास तादेओ के पल्ली पुरोहित (1999-2003) रहे। उन्होंने कुकुटा धर्मप्रांत युवा प्रेरिताई के प्रतिनिधि रुप कार्य करते हुए (2000-2003), कुकुटा के संत जोसे गुरूकुल में प्रशिक्षक का कार्यभर वहन किया (2005-2009)। इस साथ ही उन्होंने बोगोटा में संत मार्टिन डे पोरेस पल्ली का प्रशासक और पल्ली पुरोहित का कार्य भार निर्वाहन किया (2010-2012)। 2013 से अब तक वे लघु बेसिलिका नोएस्ट्रा सेनोरा डेल रोसारियो डी चिक्विनक्विरा - पैरोक्विया सैन लुइस गोंजागा और धर्मप्रांत के विकार जनरल के पद पर बने हैं। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 November 2021, 16:11