खोज

वाटिकन सिटी वाटिकन सिटी  

पोप बेनेडिक्ट 16वें के पहले पूर्व सेवक गाब्रिएले का निधन

ससम्मान सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16वें के भूतपूर्व सेवक पाओलो गाब्रिएले का निधन मंगलवार को हुआ। वे 54 साल के थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 25 नवम्बर 20 (रेई)- ससम्मान सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16वें के भूतपूर्व सेवक पाओलो गाब्रिएले का निधन मंगलवार को एक लम्बी बीमारी के बाद हुआ। उन्होंने अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ दिया। वे 54 साल के थे।  

पोप के परिवार के सदस्य के समान परमधर्मपीठ की कई सालों तक सेवा करने के बाद पाओलो गाब्रिएले 2012 में, पहले "वाटिलिक्स" के दोषी बने, जिसमें गोपनीय दस्तावेज की चोरी की गई थी और बाद में उसे एक किताब में प्रकाशित किया गया।   

उनकी जाँच की गई और वे 2012 में वाटिकन राज्य की अदालत द्वारा दोषी पाये गये। जिसके बाद उन्हें जेल में भी रखा गया था।

उसी साल के 22 दिसम्बर को संत पापा बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें क्षमा कर दिया और आधिकारिक रूप से माफ कर दिया था। बाद में उन्होंने रोम के बम्बिनो जेसु बाल अस्पताल में सेवा दी।

24 November 2020, 22:13