खोज

कार्डिनल अंजेलो बेच्चू कार्डिनल अंजेलो बेच्चू  

संत घोषणा हेतु नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन

सन्त पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 28 नवम्बर को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा सन्त एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित 26 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 30 नवम्बर 2019 (रेई)˸ चमत्कार द्वारा संत घोषणा की सूची में शामिल पहले उम्मीदवार हैं इताली पुरोहित धन्य लुईजी मरिया पालाजोलो, जो पालाजोलो संस्था की गरीबों की धर्मबहनों के संस्थापक हैं। उनका जन्म 10 दिसम्बर 1872 को बेरगमो में तथा निधन 15 जून 1886 को हुआ था।  

धन्य घोषणा के उम्मीदवार हैं इताली फादर ईश सेवक ओलिनतो मारेल्ला जिन्हें भी चमत्कार के आधार पर अनुमोदन दिया गया है। उनका जन्म 14 जून 1882 को इटली के पलेस्त्रिना में तथा निधन 6 सितम्बर 1969 को सन लाजारो दी सावेना में हुआ था।  

इताली कोम्बोनी पुरोहित ईश सेवक जुसेप्पे अम्ब्रोसोली को भी चमत्कार के आधार पर धन्य घोषणा हेतु चुना गया है। उनका जन्म यूगांडा में 25 जुलाई 1923 को तथा निधन 27 मार्च 1987 को हुआ था।

शहादत

शहादत के आधार पर धन्य घोषणा के उम्मीदवार हैं-

ईश सेवक गाईतानो जिमेनेज मार्टिन और स्पेन के 15 पुरोहित एवं लोकधर्मी जो 1936 में देश में नागरिक युद्ध के दौरान विश्वास के कारण शहीद हो गये थे।  

ईश सेवक फादर जॉन फ्राँसिस मका जो पोलैंड के पुरोहित थे। उनका जन्म 18 जनवरी 1914 को हुआ था और वे 3 दिसम्बर 1942 को विश्वास के कारण शहीद हो गये थे।  

आदर्श सद्गुणों के आधार पर धन्य घोषणा

ईश सेवक धर्माध्यक्ष ओविदे कार्लेबोईस एक कनाडियन धर्माध्यक्ष थे जो मिशनरीस ओब्लेट ऑफ मेरी अमाकुलेट धर्मसमाज के सदस्य तथा कीवातिन के प्रेरितिक विकर थे। उनका जन्म 17 फरवरी 1862 में एवं निधन 20 नवम्बर 1933 को हुआ।

ईश सेवक सहायक धर्माध्यक्ष माइकेल वित्तमन जो जर्मनी के थे। उनका जन्म 22 जनवरी 1760 को एवं निधन 8 मार्च 1833 को हुआ था।  

ईश सेवक इताली फादर ओलिनतो फेदी जो फ्राँसिसकन सिस्टर्स ऑफ द इमाकुलेट धर्मसंघ के संस्थापक थे। जन्म 3 अक्टूबर 1841 को और निधन 23 जनवरी 1923 को हुआ था।

ईश सेवक जाकोमो बुलगारो जो एक इताली कॉनवेंचुवल फ्राँसिसन धर्मबंधु थे। उनका जन्म 29 जनवरी 1879 को एवं निधन 27 जनवरी 1967 को हुआ था।

ईश सेविका इताली धर्मबहन जोवन्ना मरिया बत्तिसता सोलिमानी, संत योहन बपतिस्ता की रोमाईट धर्मबहन थी। उनका जन्म 12 मई 1688 को एवं निधन 8 अप्रैल 1758 को हुआ था।

ईश सेविका अन्ना दी लोबेरा जो स्पेन की एक कार्मेलाईट धर्मबहन थी। उनका जन्म 25 नवम्बर 1545 को एवं निधन 4 मारेच 1621 को बेल्जियम में हुआ था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 November 2019, 16:46