खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

8 प्रभु सेवकों की धन्य घोषणा को अनुमोदन

सन्त पापा फ्राँसिस ने बुधवार, 2 अक्टूबर को कार्डिनल अन्जेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 3 अक्टूबर 2019 (रेई)˸ उनके नाम इस प्रकार हैं-

प्रभु सेवक स्तेफनो वाईसजेनस्की, पोलैंड के कार्डिनल। जन्म 3 अगस्त 1901 एवं निधन 28 मई 1981 को।

प्रभु सेवक फ्राँचेस्को मोत्तोला, धर्मप्रांतीय पुरोहित। पवित्र हृदय के ओबलेट लोकधर्मी संस्था के संस्थापक। जन्म 3 जनवरी 1991 और निधन 29 जून 1969 को।

प्रभु सेविका अलेसांद्रा साबातीनी, एक लोकधर्मी। जन्म इटली में 19 अगस्त 1961 को  और निधन 2 मई 1984 को।

प्रभु सेवक जोवन्नी रोईग वाई डिग्गल, शहीद लोकधर्मी। जन्म स्पेन में 12 मई 1917 को, वे 11 से 12 सितम्बर 1936 की रात मार डाले गये।

प्रभु सेविका शहीद बेनिन्या कार्दोसो दा सिल्वा, लोकधर्मी। जन्म ब्राजील में 15 अक्टूबर 1928 को और निधन 24 अक्टूबर 1941 को ।

प्रभु सेवक अगुस्तो चेसारे बेरताजोनी, तेमूनियाना के महाधर्माध्यक्ष। जन्म इटली में 10 जनवरी 1876 को तथा निधन 30 अगस्त 1972 को।

प्रभु सेवक जोवन्नी लुईजी क्वेरवेस, पुरोहित। जन्म फ्राँस में 21 अगस्त 1793 को और निधन 1 सितम्बर 1859 को।

प्रभु सेविका बालक येसु की मरिया फ्रांचेस्का, संत कियारा की मठवासी धर्मबहन। जन्म स्पेन में 25 दिसम्बर 1905 को और निधन 28 फरवरी 1991 को।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 October 2019, 18:01