खोज

नोत्र दाम के अदर छत जलता हुआ नोत्र दाम के अदर छत जलता हुआ 

नोत्र दाम में आग लगने के उपरांत प्रेस कार्यालय के निदेशक का बयान

परमधर्मपीठ फ्रांस के लोगों और पेरिस के काथलिकों के साथ अपनी निकटता व्यक्त करती है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 16 अप्रऐल 2019 (रेई) : पेरिस के नोत्र दाम महागिरजाघर में भयानक आग की खबर से परमधर्मपीठ बहुत दुखित है। फ्रांस और दुनिया में ख्रीस्तीय धर्म के प्रतीक नोत्र दाम महागिरजाघर को आग ने तबाह कर दिया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के अंतरिम निदेशक अलेसांद्रो जिसोत्ती ने बयान में कहा,“परमधर्मपीठ फ्रांसीसी काथलिकों और पेरिस के लोगों के साथ अपनी निकटता व्यक्त करती है और फायरमैन और उन लोगों के लिए हम प्रार्थना का आश्वासन देते हैं जो इस नाटकीय स्थिति का सामना करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

पेरिस के 850 साल पुराने इस विश्वप्रसिद्ध 'ऑवर लेडी ऑफ़ पेरिस' महागिरजाघर में सोमवार शाम साढ़े छह बजे के लगभग आग लग गई थी। आग पर नौ घंटे बाद काबू पा लिया गया है। महागिरजाघर की मुख्य इमारत और दोनों मीनारों को बचा लिया गया मगर आग की चपेट में आने से इसकी गुंबद और छत गिर गई।

आग किस वजह से लगी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। महागिरजाघर के नवीनीकरण का काम चल रहा है और अधिकारियों का मानना है कि बहुत हद तक संभव है कि आग इसी वजह से लगी हो।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सीन नदी के तट पर बना एक ऐतिहासिक महागिरजाघर है। इसका निर्माण वर्ष 1163 में शुरू हुआ और इसे बनने में 180 साल लगे। इस महागिरजाघर ने अपनी आंखों के सामने गुजरते वक्त के साथ इतिहास बनते देखा है। 80 राजाओं का राजतिलक, दो साम्राज्यों का राजपाट, पांच गणतंत्रों का गठन और दो विश्व-युद्ध झेलना इत्यादि, यह फ़्रांस के इतिहास की कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 April 2019, 15:49