खोज

Iसंत पापा उर्बी एत ओरबी में आशीष देते हुए Iसंत पापा उर्बी एत ओरबी में आशीष देते हुए 

क्रिसमस अवधि के समारोहों के लिए संत पापा फ्राँसिस का कार्यक्रम

संत पापा की धर्मविधि समाराहों की व्यवस्था करनेवाली समिति ने संत पापा के क्रिसमस अवधि के समारोहों का विवरण जारी किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 24 दिसम्बर 2018 (रेई) : हम आगमन काल के अंतिम चरण में हैं और कुछ घंटों में येसु मसीह की जयंती के महोत्सव का शुभारंभ होगा। संत पापा फ्राँसिस आज शाम को ख्रीस्त जयंती के जागरण मिस्सा के साथ क्रिसमस अवधि में होने वाले अपने सामान्य व्यस्त कार्यक्रम को शुरु करेंगे। संत पापा की धर्मविधि समाराहों की व्यवस्था करनेवाली समिति के अध्यक्ष मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी ने संत पापा के धर्मविधि समारोह का कार्यक्रम जारी किया है,जो निमनलिखित है:

24 दिसम्बर 2018, संत पेत्रुस महागिरजाघर में रात्रि 09.30 बजे ख्रीस्त जयंती जागरण मिस्सा समारोह।

25 दिसम्बर 2018, दोपहर 12.00 बजे: संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के मुख्य बालकनी से संत पापा फ्राँसिस के क्रिसमस संदेश “उर्बी एत ओरबी” (रोम शहर और पूरे विश्व के लिए प्रार्थना) और आशीर्वाद

31 दिसंबर, 2018, शाम 05.00 बजे: संत पेत्रुस महागिरजाघर में मरिया ईश्वर की माता के त्योहार की पूर्व-संध्या वंदना, इसके बाद पवित्र यूखारिस्त समारोह, वर्ष 2018 के समापन के लिए धन्यवाद, "तेदेयुम" का पारंपरिक गायन और समारोही आशीर्वाद।

01 जनवरी, 2019, सुबह 10.00 बजे: संत पेत्रुस महागिरजाघर में मरिया ईश्वर की माता के त्योहार का समारोही मिस्सा। 1 जनवरी-‘विश्व शांति दिवस’ जिसका विषय, "अच्छी राजनीति शांति की सेवा में है।"

6 जनवरी,2019, 10.00 बजे: संत पेत्रुस महागिरजाघर में प्रभु-प्रकाशना महोत्सव का समारोही मिस्सा।

क्रिसमस की अवधि प्रभु के बपतिस्मा समारोह के साथ समाप्त होती है, जो इस बार 13 जनवरी 2019 को पड़ता है। संत पापा फ्राँसिस वाटिकन के प्रसिद्ध सिस्टिन चैपल में मिस्सा समारोह के दौरान बच्चों को बपतिस्मा देते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 December 2018, 16:37