खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत एवं धन्य घोषणा को मिला संत पापा का अनुमोदन

सन्त पापा फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा संत एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार, 21 दिसम्बर को कार्डिनल अंजेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा संत एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

जो निम्नलिखित हैः

काथलिक प्रेरिताई धर्मसंघ के पुरोहित प्रभु सेवक और शहीद फादर रिचार्ड हेनकेस। इनका जन्म जर्मनी के रुपाख में 26 मई 1900 को हुआ था और उन्हें अपने विश्वास के कारण जर्मनी के दाखाओ प्रताड़ना शिविर में 22 फरवरी, 1945 को मार डाला गया था।

क्राकोव के सहायक धर्माध्यक्ष प्रभु सेवक  जोवान्नी पिएत्राज़्को। इनका जन्म पोलैंड के बुकज़कोविस में 7 अगस्त 1911 को और 2 मार्च 1988 को क्राकोव में निधन हुआ।

प्रभुसेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित जुसेप्पे कोदिचे धन्य कुवांरी मरियम की भेंट की धर्मबहनों के धर्मसमाज के संस्थापक। इनका जन्म इटली के बुद्रियो में 3 मार्च 1838 को हुआ, उनकी मृत्यु 21 जनवरी 1915 को वेदराना में हुई।

प्रभुसेवक सिरो-मालाबार के पुरोहित अगुस्टीन जॉन उक्केन उदारता की धर्मबहनों के धर्मसमाज के संस्थापक। इनका जन्म  भारत के पाराप्पुर में 19 दिसंबर, 1880 को हुआ और मृत्यु 13 अक्टूबर, 1956 को चौन्नूर (भारत) में हुई।

प्रभुसेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित दोरोतेओ हर्नांडेज़ वेरा सेक्युलर क्रूज़ाडा इवेंजेलिका संस्थान के संस्थापक। इनका जन्म  स्पेन के मटूट डी अल्माज़ान में 28 मार्च, 1901 को हुआ और 6 नवंबर, 1991 को मैड्रिड (स्पेन) में निधन हुआ।

प्रभुसेवक फ्रायर माइनर मठवासी धर्मसंघ के पुरोहित मेल्कियोर फोरदोन।  इनका जन्म 5 अगस्त 1862 को ग्रोडनो (आज बेलोरूसिया) में हुआ और 27 फरवरी 1927 को उनकी मृत्यु हो गई।

प्रभुसेवक फ्रायर माइनर मठवासी धर्मसंघ के पुरोहित जेरोलामो मारिया बयासी। इनका जन्म इटली के स्फ्रूज में 7 दिसम्बर 1897 को हुआ और 20 जून 1929 को कैम्पोसैम्पियरियो (इटली) में निधन हुआ।

प्रभुसेवक संत अगुस्टीन धर्मसमाज के एक पुरोहित माइकेल ज़ावाला लोपेज़। इनका जन्म 12 नवंबर 1867 को रैंचो न्वेवो डे सांता क्लारा (मैक्सिको) में हुआ था और 4 नवंबर 1947 को युरिरिया (मैक्सिको) में निधन हुआ।

प्रभुसेविका सिस्टर अंतोनिएत्ता जुलियानो, ख्रीस्त राजा की गरीब सेविकाओं के धर्मसमाज की संस्थापिका। इनका जन्म 11 जुलाई 1909 को न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) में हुआ और 8 जून 1960 को पोर्टकी (इटली) में मृत्यु हुई।

प्रभुसेविका सिस्टर क्रूसित येसु की लियोनार्ड (एंजेला मारिया बोइदी), येसु के दुःखभोग की धर्मबहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका। इनका जन्म 10 जुलाई 1908 को क्वार्गेंटो (इटली) में हुआ और 22 अक्टूबर 1953 को एलेसेंड्रिया (इटली) में निधन हुआ।

प्रभुसेविका सिस्टर अम्ब्रोजीना दी सान कारलो, संत जोसेफ के संरक्षण के धर्मसमाज की सदस्य। इमका जन्म 1 जनवरी 1909 को मारानोला (इटली) में हुआ और 26 मार्च 1954 को फ्लोरेंस (इटली) में निधन हुआ।

प्रभुसेविका कारलो तानक्रेदी फालेत्ती दी बारोलो, संत अन्ना की धर्मबहनों के धर्मसमाज की लोकधर्मी सह-संस्थापिका। इनका जन्म इटली के तुरीन में 22 अक्टूबर 1782 को हुआ और 4 सितम्बर 1838 को कियारी (इटली) में निधन हुआ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 December 2018, 14:00