खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

पाकिस्तान के लिए नये प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति

लेबनॉन वासी मोन्ससिन्योर क्रिस्टोफ़ जाखिया ईएल-कासिस वाटिकन की ओर से पाकिस्तान के लिए नये प्रेरितिक राजदूत नियुक्त हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 26 नवम्बर 2018 (वाटिकन रेडियो, रेई): संत पापा फ्राँसिस ने मोन्ससिन्योर क्रिस्टोफ़ जाखिया ईएल-कासिस को पाकिस्तान का नया प्रेरितिक राजदूत और रोसेल्ले धर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

मोन्ससिन्योर क्रिस्टोफ़ जाखिया ईएल-कासिस का जन्म लेबनॉन के बेरुत शहर में 24 अगस्त 1968 को हुआ। 21 मई 1994 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। उन्होंने बेरुत के मारोनाइट पल्ली में सहायक पल्ली पुरोहित के रुप में अपनी सेवाएँ दी।

उटरोक ल्यूर में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

 उन्होंने 19 जून, 2000 को परमधर्मपीठ के राजनयिक सेवा में प्रवेश किया और इंडोनेशिया, सूडान, तुर्की के अपोस्टोलिक कार्यालय में राज्यों के साथ संबंधों के सचिवालय के अनुभाग में काम किया।

 वे अरबी, फ़्रेंच, इतालवी, अंग्रेजी, इंडोनेशियाई, स्पानी और जर्मन भाषाएं बोलते हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 November 2018, 16:35