खोज

Cookie Policy
The portal Vatican News uses technical or similar cookies to make navigation easier and guarantee the use of the services. Furthermore, technical and analysis cookies from third parties may be used. If you want to know more click here. By closing this banner you consent to the use of cookies.
I AGREE
Allegro non molto, Largo, Allegro
सूची पोडकास्ट
अल्बानिया के सूफी नेता हक्सी बाबा ब्राहिमाज के साथ सन्त पापा फ्राँसिस, 16.01.2025 अल्बानिया के सूफी नेता हक्सी बाबा ब्राहिमाज के साथ सन्त पापा फ्राँसिस, 16.01.2025   (AFP or licensors)

सभी धर्म मिलकर शांति सेतुओं की करें खोज, सन्त पापा फ्राँसिस

वाटिकन में गुरुवार को सन्त पापा फ्राँसिस ने अल्बानिया के सूफी मुसलमान बेक्ताशी दरवेश आदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के निर्माण में अंतरधार्मिक संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): वाटिकन में गुरुवार को सन्त पापा फ्राँसिस ने अल्बानिया के सूफी मुसलमान बेक्ताशी दरवेश आदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के निर्माण में अंतरधार्मिक संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

भ्रातृत्वपूर्ण विश्व के लिये

अल्बानिया के सूफी मुसलमान नेताओं के समक्ष सन्त पापा ने इस तथ्य की पुनरावृत्ति की कि संघर्ष और विभाजन से ग्रस्त विश्व में अंतरधार्मिक संवाद और सहयोग की पहले से कहीं अधिक आज आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "जब भी धार्मिक नेता आपसी सम्मान की भावना में एकत्र होते हैं और संवाद, आपसी समझ एवं  सहयोग के माध्यम से मुलाकात की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं,  तो एक बेहतर एवं अधिक न्यायपूर्ण विश्व के लिए हमारी आशा नवीनीकृत और पुष्ट होती है।"

अल्बानिया, कोसोवो, मेसेडोनिया और मोंटेनेग्रो में निवास करनेवाली अल्बानियाई आबादी सूफी मुसलमान बेक्ताशी दरवेश सम्प्रदाय की अनुयायी है। बेक्ताशी एक प्रसिद्ध मुस्लिम सूफी संप्रदाय है, जिसका उदय 13वीं शताब्दी में तुर्की में हुआ था और जो सम्पूर्ण ऑटोमन साम्राज्य में फैल गया। बेक्ताशी दरवेश सम्प्रदाय प्रेम, सहिष्णुता और आध्यात्मिक ज्ञान पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए प्रसिद्ध है तथा वाटिकन स्थित अंतरधार्मिक वार्ता हेतु गठित परिषद के माध्यम से काथलिक कलीसिया और परमधर्मपीठ के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है।

हिंसा और कलह के तर्क के विरुद्ध

सन्त पापा फ्रांसिस ने काथलिक कलीसिया तथा बेक्ताशी दरवेश सम्प्रदाय के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को एक “आशीर्वाद” बताया और विश्वास व्यक्त किया कि ये “लोगों के बीच भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व” को बढ़ावा देते हुए और अधिक मजबूत होंगे।

परम पूज्य हक्सी बाबा एडमंड ब्राहिमाज के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए सन्त पापा फ्राँसिस ने कहा, "हिंसा और मतभेद के तर्क" से त्रस्त इस दुनिया में, धार्मिक विश्वास हमें "आम भलाई की खोज में मुलाकात, मैत्री और सहयोग के मौलिक मूल्यों को अधिक स्पष्ट रूप से अपनाने" में मदद कर सकते हैं, जो, हमारी साझा मानवता के लिए अनिवार्य हैं।"

सन्त पापा फ्रांसिस ने बेक्ताशी समुदाय और काथलिक कलीसिया के बीच भाईचारे के कई अवसरों को कृतज्ञता के साथ याद किया, जिसमें 1993 में पूर्व यूगोस्लाविया में युद्ध के दौरान बाल्कन में शांति के लिए प्रार्थना और असीसी में शांति के लिए 2011 का विश्व प्रार्थना दिवस शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि, अल्बानिया में अन्य मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य सभी विश्वासियों के साथ, यह न केवल उनके देश में बल्कि पूर्व और पश्चिम के बीच भी "पुनर्मिलन और आपसी समृद्धि के सेतु के रूप में काम कर सकता है"।

सन्त पापा ने कहा, वर्तमान चुनौतियों के बावजूद, अंतरधार्मिक संवाद की “पुनर्मिलन, न्याय और शांति निर्माण में एक अद्वितीय भूमिका है, जिसकी कामना विश्व के लोग और विशेष रूप से युवा लोग बहुत उत्सुकता से करते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 जनवरी 2025, 10:55
Prev
April 2025
SuMoTuWeThFrSa
  12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930   
Next
May 2025
SuMoTuWeThFrSa
    123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031