खोज

वाटिकन में पास्का समारोह वाटिकन में पास्का समारोह  (AFP or licensors)

वाटिकन में पास्का महापर्व

संत पापा फ्राँसिस ने 31 मार्च को वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में हजारों विश्वासियों के साथ पास्का महापर्व के अवसर पर समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, रविवार, 31 मार्च 2024 (रेई) : काथलिक कलीसिया के कैलेंडर में सबसे पवित्र और महान दिन, प्रभु के पुनरुत्थान के अवसर पर, पोप फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया।

विश्वभर से हजारों विश्वासियों और तीर्थयात्रियों ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एकत्रित पास्का समारोह में भाग लिया।

1985 से चली आ रही परंपरा के अनुसार, संत पेत्रुस प्राँगण को नीदरलैंड के फूलों से सजाया गया है। पोप ने पास्का जागरण समारोह का भी अनुष्ठान किया। पास्का जागरण समारोह के दौरान, उन्होंने उन महिलाओं के आश्चर्य और विस्मय पर चिंतन किया, जो उस कब्र के पास गई थीं, जहाँ येसु को रखा गया था और प्रभु के पुनरुत्थान की अविश्वसनीय घटना का साक्ष्य दिया।

मिस्सा के उपरांत संत पापा ने रोम और पूरी दुनिया के लोगों को सम्बोधित करते हुए उरबी एत ओरबी संदेश दिया और अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान दिया।

पास्का काल पेंतेकोस्त महापर्व के साथ समाप्त होगा।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 March 2024, 12:14