खोज

उर्बी एत ओर्बी संदेश देते हुए संत पापा फ्रांँसिस उर्बी एत ओर्बी संदेश देते हुए संत पापा फ्रांँसिस   (Vatican Media)

पुण्य सप्ताह एवं पास्का में पोप के धर्मविधिक कार्यक्रम

वाटिकन ने मार्च महीने में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की। सूची के अनुसार संत पापा पुण्य सप्ताह एवं पास्का महापर्व की सभी मुख्य धर्मविधियों का नेतृत्व करेंगे।

वाटिकन न्यूज 

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 29 फरवरी 2024 (रेई) : पोप की धर्मविधिक समारोहों के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष डिएगो रावेल्ली ने एक सूचना जारी करते हुए मार्च महीने में पोप फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।

24 मार्च, खजूर रविवार के अवसर पर, संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10 बजे, येरूसालेम में प्रभु येसु के प्रवेश की यादगारी मनाते हुए ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

28 मार्च, पुण्य बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में रोम धर्मप्रांत के पुरोहितों के साथ क्रिस्मा मिस्सा चढ़ायेंगे।

29 मार्च, पुण्य शुक्रवार, प्रभु के दुःखभोग के दिन शाम 5 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में प्रभु के दुःखभोग की धर्मविधि सम्पन्न करेंगे।

29 मार्च, पुण्य शुक्रवार, रोम के ऐतिहासिक स्थल कोलोसेयो में शाम 9.15 बजे क्रूस रास्ता का नेतृत्व करेंगे।

30 मार्च, पुण्य रविवार, प्रभु के पुनरूत्थान का महापर्व की पूर्व संध्या, शाम 7.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में पास्का जागरण मिस्सा सम्पन्न करेंगे।

31 मार्च, पास्का रविवार, प्रभु येसु के पुनरूत्थान का महापर्व, पूर्वाहन 10 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे, साथ ही मध्याहन 12 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के झरोखे से पोप फ्राँसिस का उर्बी एत ओर्बी संदेश एवं आशीष देंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 February 2024, 16:14