खोज

धन्य मरिया लियोनिया परादिस धन्य मरिया लियोनिया परादिस  

कनाडा की धर्मबहन की संत घोषणा को पोप का अनुमोदन

पोप फ्राँसिस ने कनाडा में जन्मी धन्य मेरी लियोनिया परादीस के चमत्कार को मान्यता दी और उनके साथ-साथ पांच अन्य पुरुषों और महिलाओं की शहादत और विरोचित सदगुणों को अनुमोदन देते हुए उनके संत घोषणा के मार्ग को प्रशस्त किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार, 24 जनवरी 2024 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार को संत प्रकरण विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल मरसेल्लो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए, धन्य मरिया लियोनिया परादिस के माध्यम से हुए चमत्कार को तथा एक की शहादत एवं 4 अन्यों के विरोचित सदगुणों को अनुमोदन दिया।

धन्य मरिया लियोनिया परादिस जिनके माध्यम से हुए चमत्कार को पोप फ्राँसिस ने अनुमोदन दिया, वे पवित्र परिवार की छोटी धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापिका हैं। उनका जन्म कनाडा में 12 मई 1840 को हुआ था और निधन 3 मई 1912 को कनाडा में ही हुआ।

कम्युनिस्ट पोलैंड में शहादत

ईश सेवक मिखाएल पकाज की शहादत को पोप का अनुमोदन मिला है, जो एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे, उनका जन्म 14 सितम्बर 1904 को पोलैंड में हुआ था और 12 मई 1946 में पोलैंड में कम्यूनिस्ट शासन के दौरान शहीद हो गये।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पोलैंड में स्टालिन के सोवियत संघ के शासन में साम्यवादी शासन की स्थापना हुई और कलीसिया का कठोर दमन शुरू हुआ था।

फादर की प्रेरिताई से क्रोधित हथियारबंद लोगों ने 11 मई 1946 की रात प्लोकी में उनके रेक्टरी में घुसकर उनका अपहरण कर लिया था और फिर पास के जंगल में उसकी हत्या कर दी थी।

विरोचित सदगुणों का जीवन

संत पापा ने चार अन्यों के विरोचित सदगुणों को अनुमोदन दिया।

ईश सेवक सिरिलो जोवन्नी ज़ोहराबियन के विरोचित सदगुण को अनुमोदन दिया है। वे फ्रायर माइनर कपुचिन ऑर्डर के सदस्य थे एवं एक धर्माध्यक्ष भी थे। उनका जन्म 25 जून 1881 को तुर्की में हुआ था एवं निधन 20 सितम्बर 1972 को रोम में हुआ।

ईश सेवक सेबास्तियन जिली विवेस एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उन्होंने संत अगुस्टीन की सहायक पुत्रियों के धर्मसंघ की स्थापना की है। उनका जन्म 16 जनवरी 1811 को स्पेन में और निधन 11 सितम्बर 1894 को स्पेन में हुआ।  

ईश सेवक जॉनफ्राँको मारिया किती फ्रायर माइनर कपुचिन के एक धर्मसमाजी पुरोहित थे। उनका जन्म 6 मई 1921 को इटली में और निधन 20 नवम्बर 2004 को रोम में हुआ था।

ईश सेविका बालक येसु की छोटी संत तेरेसा की मगदलेना के विरोचित सदगुणों को, जो कलीसिया की पुत्री धर्मसमाज की धर्मबहन थी। उनका जन्म 24 जुलाई 1918 को इटली में और निधन 28 मई 1946 को इटली में ही हुआ।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 January 2024, 16:03