खोज

यूक्रेन में क्रिसमस ट्री सजाती एक महिला यूक्रेन में क्रिसमस ट्री सजाती एक महिला  (ANSA)

पोप : क्रिसमस में हम युद्ध से पीड़ित भाई-बहनों के करीब हैं

पोप फ्राँसिस ने देवदूत प्रार्थना के उपरांत युद्ध के पीड़ितों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की, और विश्वासियों से क्रिसमस पर उपभोक्तावाद से बचने और हमारे पास जो कुछ भी है उसे जरूरतमंदों के साथ साझा करके बिना बर्बादी के येसु के जन्म का जश्न मनाने का आग्रह किया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, रविवार, 24 दिसंबर 2023 (रेई) : संत पापा ने युद्ध से पीड़ित भाई-बहनों की याद करते हुए कहा, “हम युद्ध से पीड़ित अपने भाइयों और बहनों के करीब हैं: हम फिलिस्तीन, इज़राइल, यूक्रेन के बारे में सोचते हैं। हम उन लोगों की भी याद करते हैं जो गरीबी, भुखमरी और गुलामी से पीड़ित हैं। ईश्वर जिन्होंने एक मानव हृदय धारण किया, मनुष्यों के हृदय में मानवता उत्पन्न करे!”

क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते हुए संत पापा ने कहा, “मैं प्रार्थना, स्नेह की गर्मजोशी और संयम के साथ आप सभी को रविवार एवं क्रिसमस की पूर्व संध्या को मनाने की शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं आप सभी को एक सुझाव देना चाहूँगा: आइए, हम इस महोत्सव को सिर्फ खाने-पीने के अवसर के रूप में न लें! हम पर्व मना सकते हैं लेकिन ख्रीस्तीयों के रूप में, सादगी से, बिना बर्बादी के, और उन लोगों को बांटते हुए जिनके पास आवश्यक चीजों की कमी है।”

और अंत में अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को पुनः ख्रीस्त जयन्ती की मंगल- कामनाएँ अर्पित की।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 December 2023, 15:39