खोज

ख्रीस्तयाग अर्पित करते संत पापा फ्राँसिस ख्रीस्तयाग अर्पित करते संत पापा फ्राँसिस  (ANSA)

दिसम्बर और जनवरी में संत पापा के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची

वाटिकन ने दिसम्बर और जनवरी में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की है जिसके अनुसार वे सभी बड़े त्योहारों में मिस्सा बलिदान का अनुष्ठान करेंगे।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (रेई) : 28 नवम्बर को जारी सूची में संत पापा के धर्मविधिक कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

24 दिसम्बर - ख्रीस्त जयन्ती का महापर्व

संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 7.30 बजे रात्रि मिस्सा।

25 दिसम्बर - ख्रीस्त जयन्ती महापर्व

संत पेत्रुस महागिरजाघर के पोरटिको से मध्याह्न 12 बजे उर्बी एत ओरबी संदेश एवं समारोही आशीष।

31 दिसम्बर - ईश माता मरियम के महापर्व की पूर्व संध्या

संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 5 बजे संध्या वंदना एवं पुराने साल के लिए धन्यवाद ज्ञापन।

1 जनवरी 2024- ईश्वर की माता मरियम का महापर्व एवं 57वाँ विश्व शांति दिवस

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10 बजे समारोही ख्रीस्तयाग।

6 जनवरी 2024 - प्रभु प्रकाश का महापर्व

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पूर्वाहन 10 बजे समारोही ख्रीस्तयाग।

7 जनवरी 2024 - प्रभु का बपतिस्मा महापर्व

सिस्टीन चैपल में सुबह 9.30 बजे ख्रीस्तयाग एवं बच्चों का बपतिस्मा संस्कार।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 November 2023, 14:32