खोज

2023.10.07 इम्फाल का महागिरजाघऱ 2023.10.07 इम्फाल का महागिरजाघऱ 

इंफाल महाधर्मप्रांत के नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 7 अक्टूबर को इंफाल महाधर्मप्रांत के फादर लीनुस नेली को इंफाल महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

वाटिकन न्यूज

इंफाल, शनिवार 7 अक्टूबर 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने इंफाल महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष डोमिनिक लुमोन द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है।

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 7 अक्टूबर को इंफाल महाधर्मप्रांत के फादर सैक लीनुस नेली को इंफाल महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में फादर लीनुस इंफाल महाधर्मप्रांत के रिट्रीट सेंटर के निदेशक और मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के न्यायिक विकार हैं।

संक्षिप्त जीवनी

नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष लीनुस नेली का जन्म 26 अप्रैल 1957 को इंफाल में हुआ था। उन्होंने शिलांग में ‘क्राइस्ट द किंग’ कॉलेज में दर्शनशास्त्र और पुणे के परमधर्मपीठीय सेमिनरी में धर्मशास्त्र का अध्ययन किया। उन्होंने रोम के परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

20 दिसंबर 1984 को इम्फाल के महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर काम किया:

इंफाल के माइनर सेमिनरी में अध्ययन के डीन (1985-1986); इंफाल के महाधर्माध्यक्ष के सचिव (1986-1988); हुंडुंग में सेक्रेड हार्ट पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित (1988-1989); इम्फाल के चांसलर और न्यायिक पुरोहित (1994-1998); हुंडुंग में सेक्रेड हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल (1998-2004); बैंगलोर में संत जॉन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसोसिएट निदेशक (2004-2007); इंफाल के जनरल विकार (2007-2010); उखरुल में मरिया ख्रीस्तियों की सहायिका पल्ली के पल्ली पुरोहित (2010-2013); कारितास इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक (2013-2014); शिलांग में ओरिएन्स थियोलॉजिकल कॉलेज के रेक्टर (2014-2017); मोनसांग पंथा में संत पिएत्रो इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल और पल्ली पुरोहित (2016-2019); 2019 से अब तक, इंफाल महाधर्मप्रांतीय रिट्रीट सेंटर के निदेशक और इंफाल के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के न्यायिक विकार हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 October 2023, 16:37