खोज

धर्माध्यक्ष रूई मानुएल सौसा भलेरियो, एस.एम.एम. धर्माध्यक्ष रूई मानुएल सौसा भलेरियो, एस.एम.एम.  (Patriarcado de Lisboa)

पोप फ्राँसिस ने मोंटफोर्ट मिशनरी को लिस्बन का नया प्राधिधर्माध्यक्ष नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष रूई मानुएल सौसा भलेरियो, एस.एम.एम. को लिस्बन का नया प्राधिधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। वे कार्डिनल मानुएल जोश माकारियो दो नशिमेंतो क्लेमेंते के स्थान पर प्राधिधर्माध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 अगस्त 23 (रेई) : पोप फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष रुई मानुएल सूसा वेलेरियो, एस.एम.एम. को लिस्बन का नया प्राधिधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है, जो वर्तमान में पुर्तगाल के सैन्य अध्यादेश के धर्माध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

धर्माध्यक्ष रुई मानुएल सूसा वेलेरियो, एस.एम.एम. की जीवनी

रुई मानुएल सूसा वेलेरियो का जन्म 24 दिसंबर 1964 को लीरा धर्मप्रांत के विला नोवा दी ओरेम में हुआ था।

रोम में परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी करने और रोम में परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय में धर्मशास्त्र की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने सैद्धांतिक ईशशास्त्र में लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने रोम के ला सापिएन्त्सा विश्वविद्यालय में फिलोलॉजी कोर्स और लौवेन (बेल्जियम) में सेंटर इंटरनेशनल मोंटफोर्टेन में आध्यात्मिकता कोर्स में भाग लिया।

उन्होंने 6 अक्टूबर 1990 को मोंटफोर्ट मिशनरीस धर्मसमाज में व्रतधारण किया और 23 मार्च 1991 को पुरोहित अभिषिक्त हुए।

फादर सौसा ने रोम के कास्तेल वेरदे दी लुंगेत्सा में सहयोगी के रूप में सेवा दी, बेजा धर्मप्रांत के कास्त्रो वेरदे में पल्ली पुरोहित रहे; लिस्बन के संत अंद्रियो दी पोदोवा में पल्ली पुरोहित और बाद में धर्माध्यक्ष बने। वे लिस्बन में नौसेना अस्पताल और अल्फ़ाइटे में नौसेना स्कूल में सैन्य पुरोहित भी रहे हैं।

पुर्तगाल में अपने धर्मसमाजी संस्थान में, उन्होंने पोस्टुलेंट्स के प्रशिक्षण, प्रतिनिधिमंडल के लिए मेजर सुपीरियर के परामर्शदाता और स्थानीय सुपीरियर के रूप में कार्य किया है।

27 अक्टूबर 2018 को वे पुर्तगाल के सैन्य अध्यादेश के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए। उसके बाद 25 नवंबर 2019 को उन्हें धर्माध्यक्षीय अभिषेक प्राप्त हुआ।

 

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 August 2023, 17:16