खोज

जॉर्जिया में घातक भूस्खलन जॉर्जिया में घातक भूस्खलन   (ANSA)

संत पापा ने युवाओं से जॉर्जिया भूस्खलन के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा

संत पापा फ्राँसिस ने जॉर्जिया में घातक भूस्खलन से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करने को कहा और इस दुखद परिस्थिति में जॉर्जियाई प्राधिधर्माध्यक्ष इलिया द्वितीय के प्रति निकटता व्यक्त की।

वाटिकन समाचार

लिस्बन, रविवार, 6 अगस्त 2023 (रेई, वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने विश्व युवा दिवस  के समापन मिस्सा के लिए लिस्बन में एकत्र हुए सभी युवाओं से जॉर्जिया में भूस्खलन से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना में शामिल होने की अपील की, जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए, जबकि बचाव प्रयास जारी हैं और 18 लोग अभी भी लापता हैं।

जॉर्जिया के राचा क्षेत्र के पर्वतीय शहर शोवी में शुक्रवार, 4 अगस्त को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के ड्रोन फुटेज में कीचड़, पेड़ के तने और अन्य मलबा आंशिक रूप से हरी-भरी घाटी को ढकता हुआ दिखाई दिया।

रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान बोलते हुए, संत पापा ने उपस्थित लोगों से "जॉर्जिया के राचा क्षेत्र में दो दिन पहले हुए दुखद हिमस्खलन के पीड़ितों के लिए" प्रार्थना करने में शामिल होने के लिए कहा।

उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी निकटता और खोज एवं बचावकर्मी टीमों के काम के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

अंत में, उन्होंने कहा "मैं अपने भाई जॉर्जिया के प्राधिधर्माध्यक्ष इलिया द्वितीय के करीब हूँ।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 August 2023, 14:58