खोज

कार्डिनलों की रचना करते संत पापा फ्राँसिस कार्डिनलों की रचना करते संत पापा फ्राँसिस   (Vatican Media)

पोप फ्राँसिस ने नए कार्डिनलों के निर्माण के लिए कंसिस्टरी की घोषणा की

संत पापा ने रविवार को नये कार्डिनलों की घोषणा की, जिन्हें 30 सितम्बर के कार्डिनलमंडल की सभा (कंसिस्टरी) में कार्डिनल बनाया जाएगा।

वाटिकन न्यूज

संत पापा ने कहा, कार्डिनलों “उत्पत्ति कलीसिया की सार्वभौमिकता को व्यक्त करती है, जो पृथ्वी पर सभी लोगों के लिए ईश्वर के दयालु प्रेम की घोषणा करना जारी रखते हैं।” रोम धर्मप्रांत में नए कार्डिनल, संत पेत्रुस के धर्मासन्न और दुनिया भर में फैली कलीसियाओं के बीच अविभाज्य बंधन को प्रदर्शित करते हैं।

नये कार्डिनलों के नाम इस प्रकार हैं :

मोनसिन्योर रोबर्ट फ्राँसिस प्रेवोस्ट ओ.एस.ए, धर्माध्यक्षों के विभाग के अध्यक्ष।

मोनसिन्योर क्लौदियो गुजेरोत्ती, पूर्वी कलीसियाओं के विभाग के अध्यक्ष।

मोनसिन्योर विक्टोर मानुएल फेरनांनडेज, विश्वास के सिद्धांत विभाग के अध्यक्ष।

मोनसिन्योर अमिल पौल तेशेरिंग, प्रेरितिक राजदूत।

मोनसिन्योर ख्रीस्तोफर लुईस यूवेस जोरजेस पियेर, प्रेरितिक राजदूत।

मोनसिन्योर पियेरबतिस्ता पित्साबाला, येरूसालेम के लातीनी रीति के प्राधिधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर स्तेफन ब्रिसलिन, चित्ता देल कापो के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर एंजेल सिक्सतो रोस्सी येसु समाजी, कोरडोबा के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर लुईस जोस रूइडा अपारिको, बोगोटा के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर ग्रेजगोर्ज आर वाई एस, लूंज़ के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर स्तेफन एमेयू मार्टिन मुल्ला, जूबा के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर जोश जोबो कानो, मडरिड के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर प्रोतासे रूगाम्बवा, ताबोरा के महाधर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर सेबास्तियन फ्राँसिस, पेनांग के धर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर स्तेफन चौ सौ यान येसु समाजी, हॉंगकॉग के धर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर फ्राँसिस जेवियर बुस्तिल्लो ओएफएम, अजाचो के धर्माध्यक्ष।

मोनसिन्योर अमेरिको मानुएल अल्वेस अगुइयर, लिसबोना के सहायक धर्माध्यक्ष।

माननीय फादर एंजेल फेर्नांदिस अर्तिमे, एडीबी, सलेशियन रेक्टर।

मोनसिन्योर अगोस्तीनो मारचेत्तो, प्रेरितिक राजदूत।

मोनसिन्योर डिएगो रफाएल पद्रोन संकेज, कुमाना के सेवानिवित महाधर्माध्यक्ष।

फादर लुईस पास्कल डी.एफ.एम कैप, बोयनोस आयरिस के माता मरियम के तीर्थस्थल के पापमोचक।

और अंत में संत पापा ने अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगल कामनाएँ अर्पित की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 July 2023, 17:07