खोज

ओडेसा काऑरथोडोक्स महागिरजाघर ओडेसा काऑरथोडोक्स महागिरजाघर   (ANSA)

ओडेसा में मृत्यु और विनाश, आइए, हम शांति के लिए प्रार्थना करें, संत पापा

संत पापा फ्राँसिस ने देवदूत प्रार्थना के बाद शांति के लिए प्रार्थना करने के अपने निमंत्रण को नवीनीकृत किया, विशेष रूप से "प्रिय यूक्रेन" के लिए और रात के दौरान शहर पर हुए मिसाइल हमले का उल्लेख किया, जिसने महागिरजाघर को भी निशाना बनाया।

वाटिकन समाचार

वाटिकन सिटी, सोमवार 24 जुलाई 2023 : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में देवदूत प्रार्थना के बाद  वहां उपस्थित  20,000 विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि युक्रेन के ओडेसा शहर में शनिवार रात को 19 रूसी मिसाइलों द्वारा भारी हमला किया गया था, जिससे ओडेसा में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़े ऑरथोडोक्स महागिरजाघर को भी गंभीर क्षति हुई थी।

संत पापा ने कहा, “आइए, हम शांति के लिए प्रार्थना करना जारी रखें, विशेष रूप से प्रिय यूक्रेन के लिए, जो लगातार मौत और विनाश का सामना कर रहा है, जैसा कि दुर्भाग्य से कल रात ओडेसा में भी हुआ।

प्रधान डीकन पालचुक - एक बहुत बड़ा विनाश

 प्रधान डीकन एंड्री पालचुक ने कहा "नुकसान बहुत बड़ा है, महागिरजाघर का आधा हिस्सा अब छत रहित है।"  दस्तावेजों और क़ीमती सामानों को इमारत से बाहर निकाला गया। महागिरजाघऱ की आग बुझाने के लिए अग्निशामकों द्वारा इस्तेमाल किए गए पानी से फर्श भरा हुआ था।  क्षति एक रूसी मिसाइल के कारण हुई थी जो इमारत में बेसमेंट तक घुस गई थी। उस समय अंदर मौजूद दो लोग घायल हो गए। प्रधान डीकन पालचुक ने रोते हुए कहा, "लेकिन ईश्वर की मदद से, हम इसे बहाल कर देंगे।"

यूनेस्को साइट, यूक्रेनी विदेश मंत्री: युद्ध अपराध

यह यूनेस्को द्वारा संरक्षित एक स्मारक है, जैसा कि ओडेसा का संपूर्ण ऐतिहासिक केंद्र है। रूसी विरोध के बावजूद, इस वर्ष की शुरुआत में यह पदनाम दिया गया। इस बीच, आंतरिक मंत्री इगोर क्लिमेंको की घोषणा के अनुसार मरने वालों की संख्या 2 और  घायलों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय "युद्ध अपराध" की बात करता है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव के अनुसार, ओडेसा पर रूस के मिसाइल हमले यूक्रेन की काला सागर तक पहुंच को पूरी तरह से बंद करने का प्रयास कर रहे हैं, इस प्रकार अनाज गलियारे के कामकाज को बहाल करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को बेअसर कर रहे हैं।

इटली गिरजाघर के पुनर्निर्माण का कार्य लेता है

इटली सरकार, पलाज्जो कीजी के एक नोट में लिखा है, "ओडेसा में हमले, निर्दोषों की मौत, महागिरजाघऱ का विनाश, हमें गहराई से चोट पहुंचाता है। रूसी आक्रामकों ने अन्न भंडार को ध्वस्त कर दिया, लाखों भूखे लोगों को भोजन से वंचित कर दिया। उन्होंने हमारी यूरोपीय सभ्यता, इसके पवित्र प्रतीकों को नष्ट कर दिया। स्वतंत्र लोग खुद को भयभीत नहीं होने देंगे, बर्बरता प्रबल नहीं होगी। इटली, बहाली में दुनिया में अपने अद्वितीय कौशल के साथ, ओडेसा के महागिरजाघर और यूक्रेन की कलात्मक विरासत के अन्य भवनों के पुनर्निर्माण के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने के लिए तैयार है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 जुलाई 2023, 16:36